{"_id":"6a8dfeb0b1c536164402e584","slug":"prime-accused-arrested-in-rape-and-arms-act-case-faridabad-news-c-24-1-pal1009-127409-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पलवल। सीआईए स्टाफ पलवल ने दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और आर्म्स एक्ट के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी को 21 अगस्त को गिरफ्तार किया। आरोपी फरीदाबाद जिले का रहने वाला है।
सीआईए स्टाफ प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 4 मई को थाना चांदहट में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज हुआ था। गुमशुदा महिला को 23 मई को आरोपी के ठिकाने से बरामद किया गया। पीड़िता के अदालत में बयान और मेडिकल परीक्षण के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 64(1), 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 जोड़ी गई।
एएसआई नेपाल के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियो के संबंध में भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद और पलवल के विभिन्न थानों में संगीन धाराओं के तहत पहले से 14 मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।