{"_id":"5fda0fa5f387944f301469ca","slug":"bank-loot-in-indian-overseas-bank-gun-point-inside-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा बैंक डकैती: 57 लाख ले जाते बदमाशों की खराब हुई थी बाइक, धक्का मारकर ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा बैंक डकैती: 57 लाख ले जाते बदमाशों की खराब हुई थी बाइक, धक्का मारकर ले गए
Thu, 17 Dec 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
बाइक को धक्का लगाकर ले गए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में सदर के रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में मंगलवार को दिनदहाड़े पड़ी 57 लाख की डकैती में पुलिस बदमाशों को नहीं ढूंढ पाई। दो जगह से पुलिस को घटना के बाद के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इनमें बदमाश भागते नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की चार टीमें लगी हैं। शक है कि गिरोह रोहता के आसपास का हो सकता है। पिछले एक महीने में जेल से छूटे बदमाशों के बारे में भी पुलिस ने छानबीन की है।
आगरा बैंक डकैती कांड: वारदात से सहमा बैंक स्टाफ
- फोटो : अमर उजाला
सदर थाना में वारदात की रिपोर्ट बैंक मैनेजर अनीता मीणा ने दर्ज कराई है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि फुटेज मिले हैं। इनके सहारे बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। अभी कोई सुराग नहीं मिला है लेकिन कोशिश जारी है। अलग-अलग टीम अलग अलग बिंदु पर काम कर रही हैं।
बैंक मैनेजर से जानकारी लेते एडीजी अजय आनंद
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों की बाइक खराब हुई, धक्का मारकर ले गए
पुलिस को ग्वालियर रोड का सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसमें बदमाशों की बाइक खराब है। दो बदमाश बाइक से जा रहे थे। एक ने पिट्ठू बैग टांग रखा है। इसी में बैंक से लूटे गए 57 लाख रुपये थे। दूसरा बदमाश पीछे बैठा था।

बैंक के बाहर खड़े पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बाइक के खराब होने पर पीछे बैठे बदमाश ने धक्का लगाया। बैंक के पास एक फुटेज में बाइक पर दो बदमाश नजर आए हैं। यह भी साफ हुआ है कि डकैती के दौरान एक बदमाश बैंक के बाहर खड़ा था।
विज्ञापन
आगरा बैंक डकैतीकांड
- फोटो : अमर उजाला
बैंक में कामकाज ठप, दिन भर चली पूछताछ
इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में डकैती के दूसरे दिन बुधवार को कामकाज ठप रहा। अधिकारी और कर्मचारी तो आए लेकिन वे पुलिस के सवालों का जवाब देने में ही लगे रहे। पुलिस की अलग अलग टीम ने उनसे घटना से लेकर बैंक में आने वाले लोगों तक की पूरी जानकारी ली। बैंक मैनेजर अनीता मीणा, डिप्टी मैनेजर विवेक यादव से यह भी मालूम किया कि कोई कर्मचारी संविदा पर तो नहीं है? कोई कर्मचारी हाल में ही नौकरी छोड़कर तो नहीं गया।