फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुफ्त में मांगा कुरकुरा, नहीं दिया तो ले ली दुकानदार की जान, आगे जो हुआ वह और भी खौफनाक

Wed, 16 Dec 2020 11:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Dec 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper murdered in Moga of Punjab
मोगा में कुरकुरे न देने पर दुकानदार की हत्या।

पंजाब के मोगा में एक दुकानदार को कुरकरे न देना भारी पड़ गया। इससे खफा कुछ लोगों ने दुकानदार की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को यहां के थाना धर्मकोट के गांव रेड़वां में मंगलवार की रात को अंजाम दिया गया। झगड़े में दुकानदार के दो बेटे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Shopkeeper murdered in Moga of Punjab
मौके पर पहुंची पुलिस।

मृतक के बड़े बेटे के बयान पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। जांच करने सिविल अस्पताल पहुंचे धर्मकोट के डीएसपी सुबेग सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात गांव रेड़वां में कुछ लोग किराना की दुकान पर पहुंचे और नशे की हालत में दुकानदार बुध सिंह से कुरकुरे मांगे। पैसे की मांग करने पर आरोपी बुध सिंह के बेटे लक्ष्मण सिंह के साथ मारपीट करने लगे। 

Shopkeeper murdered in Moga of Punjab
वारदात की जानकारी देता घायल युवक।

बीच बचाव करने पर बुध सिंह को आरोपियों ने धक्का मारा। नीचे गिरने से दिल के मरीज बुध सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बुध सिंह का बेटा लक्ष्मण सिंह आरोपियों के साथ झगड़ा करते उन्हें बाहर ले आया और दुकान का शटर बंद कर दिया। इसके बाद लक्ष्मण सिंह ने फोन कर अपने बड़े भाई चंद सिंह और चाचा को बुला लिया। आरोपियों ने भी फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shopkeeper murdered in Moga of Punjab
सिविल अस्पताल पहुंची पुलिस।

आरोपी पक्ष ने तेजधार हथियारों से लक्ष्मण सिंह, उसके भाई चंद सिंह और चाचा के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया और फरार हो गए। डीएसपी का कहना है कि चंद सिंह के बयान पर आरोपी शेर सिंह, बलदेव सिंह, गग्गू और शिंदर सिंह निवासी गांव रेड़वां और उनके एक अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Shopkeeper murdered in Moga of Punjab
घायल युवक।

चंद सिंह के मुताबिक आरोपी पहले भी दुकान से कई बार उधार सामान ले जा चुकें हैं। उसके पिता पिछले कुछ वर्षों से दिल की बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। आरोपियों की ओर से पिता को धक्का मारने के बाद वह उठ ही नहीं पाए और उनकी मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed