{"_id":"5fc9f5d97bf6ef1431336deb","slug":"agra-dr-yogita-gautam-murder-case-latest-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉ. योगिता हत्याकांड: अदालत में नहीं हो सकी आरोपी की पेशी, अब सात दिसंबर को सुनवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डॉ. योगिता हत्याकांड: अदालत में नहीं हो सकी आरोपी की पेशी, अब सात दिसंबर को सुनवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) की जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या के आरोपी डॉ. विवेक तिवारी को गुरुवार को कोर्ट में पेशी नहीं हो पाई। वकीलों की हड़ताल के कारण कोर्ट ने अगली तारीख दे दी। अब आरोपी की पेशी सात दिसंबर को होगी। अगली स्लाइड्स में पढ़िए सनसनीखेज हत्याकांड की पूरी कहानी...
एसएन मेडिकल कॉलेज में पीजी की छात्रा डॉक्टर योगिता गौतम की 18 अगस्त को गोली मारकर हत्या की गई थी। अगले दिन उनका शव को डौकी क्षेत्र में फेंका गया था। दिल्ली की रहने वाली डॉ. योगिता गौतम नूरी गेट स्थित एक मकान में किराए पर रहती थीं।
3 of 5
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. योगिता की हत्या का आरोप उरई के मेडिकल अफसर रहे डॉ. विवेक तिवारी पर है। वह जेल में है। पुलिस ने आरोपी विवेक को घटना वाली रात ही गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर व अन्य सामान बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
योगिता गौतम हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
जांच में पाया गया है कि डॉ. योगिता विवेक तिवारी पर शादी के लिए दबाव बना रही थीं। विवेक मना कर रहा था। इसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान विवेक ने योगिता की हत्या कर दी। विवेक ने योगिता को तीन गोलियां मारी थीं।
योगिता हत्याकांड का मुकदमा विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट की अदालत में चल रहा है। मामले में गुरुवार को सुनवाई होनी थी। मगर, कोरोना संक्रमण के कारण वकील न्यायिक कार्य नहीं कर रहे हैं। इसके कारण आरोपी विवेक की पेशी नहीं हो पाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।