Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   critically injured in road accident

Panipat News: नहर में डूबे किशोर का चार दिन बाद मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
critically injured in road accident
पानीपत। गोपाल कॉलोनी में चार दिन पहले दिल्ली पैरलल नहर में बहे 14 वर्षीय नौवीं कक्षा के छात्र सौरव का शव बुधवार शाम को शांति नगर के फ्लैट के पास मिला है।
विज्ञापन

सौरव सात नवंबर की शाम पूजा की सामग्री विसर्जित करने के लिए नहर के पास गया था। एसटीपी के नजदीक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया था। पुलिस और गोताखोर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।
विज्ञापन

परिजन सन्नी और कृष्ण ने बताया कि सात नवंबर की शाम करीब पांच बजे पूजा सामग्री विसर्जित करने के लिए नहर पर गया था। वह नहर में बह गया था। परिजन उसे नहर में लगातार तलाश कर रहे थे। उनको बुधवार शाम को शांति नगर नहर पुल के पास सौरव का शव उतराया हुआ मिला। सौरव के पिता राजेश फैक्टरी में मास्टर हैं और मां गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई हिमांशु जिम ट्रेनर है। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed