Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   E-rickshaw driver critically injured in road accident

Panipat News: सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver critically injured in road accident
समालखा। जीटी रोड पर धर्म सिंह छौक्कर पेट्रोल पंप के सामने बुधवार को सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए अमृत मेडिकल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उसे पानीपत के महाराजा अग्रसेन अस्पताल ले गए। फिलहाल मनोज का उत्तर प्रदेश के झंझाना स्थित आयुष्मान अस्पताल में उपचार चल रहा है। समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में पिंकी निवासी संजय कॉलोनी पानीपत ने बताया कि उसका पति मनोज ई-रिक्शा चलाता है।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे मनोज समालखा में धर्म सिंह छौक्कर पेट्रोल पंप के सामने पैदल जीटी रोड पार कर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर राहगीरों ने घायल मनोज को अस्पताल पहुंचाया। पत्नी पिंकी ने बताया कि वह काफी समय तक पति के होश में आने का इंतजार करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने समालखा पुलिस थाना में शिकायत देकर अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मामले में पूछताछ कर रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed