Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Brother-in-law and his partner also arrested in contractor murder case

Karnal News: ठेकेदार हत्याकांड में साले और उसका साथी भी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and his partner also arrested in contractor murder case
मुख्य आरोपी रामभरोसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। तरावड़ी की राइस मिल में ठेकेदार राधेश्याम की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के साले लाल बहादुर और उसके साथी सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने दोनों को तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास से काबू किया। इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी बिहार के दरभंगा निवासी रामभरोसे को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसे बुधवार को अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस के अनुसार, रामभरोसे से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर लालबाबू और सचिन को पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि रामभरोसे से वारदात और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब दोनों की भूमिका और वारदात से जुड़े घटनाक्रम की जांच करेगी। पुलिस जांच के अनुसार, आठ नवंबर की रात बदरी एग्रो वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड राइस मिल में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों की लेबर में विवाद हुआ था। एक पक्ष की लेबर बॉयलर और दूसरे पक्ष की मिलिंग प्लांट पर काम करती थी। दोनों पक्षों के लोग शराब के नशे में थे। पहले हुए झगड़े में मारपीट के दौरान दोनों तरफ के लोगों के सिर फूट गए थे। इसके बाद विवाद शांत हुआ और सभी अपने-अपने कमरों में चले गए।
विज्ञापन


दोबारा विवाद हुआ तो फोन कर बुलाया
पुलिस के मुताबिक, कुछ समय बाद फिर गाली-गलौज शुरू हो गई। आरोप है कि राधेश्याम की ओर से साले लालबाबू को गाली दी गई तो उसने अपने जीजा रामभरोसे को फोन कर बुला लिया। इसके बाद हुए झगड़े में रामभरोसे ने ठेकेदार राधेश्याम के सिर पर कस्सी से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सिक्योरिटी गार्ड अजय की शिकायत पर पुलिस ने रामभरोसे, अखिलेश, अश्वनी, लालबाबू समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed