{"_id":"5fc89b6dcc3b95530c24a8a3","slug":"mathura-girl-murder-news-murder-in-love-affairs-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नगीना हत्याकांड: हाथों पर मेहंदी रचने से पहले प्रेमिका का बहाया खून, 10 दिसंबर को होनी थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नगीना हत्याकांड: हाथों पर मेहंदी रचने से पहले प्रेमिका का बहाया खून, 10 दिसंबर को होनी थी शादी
मथुरा के एक गेस्ट हाउस में बुधवार को हुई युवती की हत्या ने लोगों को दहला दिया। आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका की कनपटी पर सटाकर गोली मारी थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली। पुलिस के अनुसार युवक और युवती में बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी दूसरे लड़के से तय हो गई थी। 10 दिसंबर को बरात आनी थी। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार करने के साथ तमंचा भी बरामद किया है।
2 of 5
इसी गेस्ट हाउस में हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
थाना रिफाइनरी के नगला पोहपी निवासी सुखवीर पुत्र रोशन का अपने तहेरे भाई की साली नगीना (25) पुत्री चंद्रभान खप्परपुर से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार को सुखवीर ने नगीना को गोकुल बैराज मोड़ पर स्थित गेस्ट हाउस में बुलाया। यहां कमरा नंबर-9 किराए पर लेकर दोनों रुके। पुलिस के अनुसार प्रेमी युगल यहां पर आत्महत्या करने के इरादे से आए थे। दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। नगीना 10 दिसंबर को शादी होनी थी।
3 of 5
मृतका नगीना और हत्या आरोपी प्रेमी सुखवीर
- फोटो : अमर उजाला
सुखवीर ने नगीना की कनपटी पर सटाकर गोली मारी। उसके बाद दो बार खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। गोली न चलने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस ने युवती का शव बाथरूम में पड़ा पाया। शव के पास बैठा आरोपी रो रहा था। आरोपी युवक से तमंचा बरामद किया। हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पूरी जानकारी जुटाने के बाद परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मृतका नगीना का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतका नगीना आरोपी सुखवीर के तहेरे भाई की साली है। दोनों के बीच आठ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों दोनों की शादी करने को तैयार नहीं थे। युवती नगीना की शादी उसके परिजनों ने तय कर दी थी। 10 दिसंबर को बरात आनी थी। युवती इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। प्रेमी के बुलाने पर प्रेमिका गेस्ट हाउस पहुंची थी।
विज्ञापन
5 of 5
बेड पर पड़ा तमंचा
- फोटो : अमर उजाला
नगीना बीए तो सुखवीर बीएड पास था। दोनों में काफी वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार दोपहर एक बजे आरोपी सुखवीर ने गोपी कृष्ण गेस्ट हाउस में कमरा नंबर-9 किराए पर लिया। खास बात यह है कि गेस्ट हाउस में कराई गई एंट्री में प्रेमिका का कोई जिक्र नहीं किया गया। पुलिस इस पर भी जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।