फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अधिवक्ता हत्याकांड: नहीं मिली कपिल पंवार की कार, आरोपी जीतू को रिमांड पर लेगी पुलिस

Sun, 01 Nov 2020 10:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Nov 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Agra Advocate Murder Case: Police did not find advocate car
अधिवक्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आगरा के अधिवक्ता कपिल पंवार यश उर्फ केपी यश की हत्या की आरोपी सास शिमला पंवार, राहुल और अनवर को शनिवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। उधर, फिरोजाबाद में समर्पण कर चुके आरोपी जीतू यादव को रिमांड पर आगरा लाने के लिए सोमवार को कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया जाएगा। हत्याकांड के खुलासे के बाद भी कार बरामद नहीं हो सकी है। हत्या से जुड़े सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

 
Agra Advocate Murder Case: Police did not find advocate car
अधिवक्ता कपिल पंवार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जीवनी मंडी स्थित जाटनी का बाग निवासी अधिवक्ता केपी यश की 26 अक्तूबर को हत्या की गई थी। 27 अक्तूबर को उनका शव इटावा के भरथना में मिला था। 29 अक्तूबर को शव की पहचान होने पर हत्या का पता चला था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया था। बताया था कि शुक्रवार को आरोपी सास शिमला पंवार, एत्माद्दौला के राहुल और अनवर को गिरफ्तार किया था। सास शिमला ने दामाद की हत्या कराई थी। इसके लिए टेढ़ी बगिया निवासी जीतू यादव को 10 लाख रुपये में सुपारी दी थी। पुलिस जीतू को पकड़ती, उससे पहले ही उसने फिरोजाबाद कोर्ट में एक पुराने मामले में समर्पण कर दिया।
Agra Advocate Murder Case: Police did not find advocate car
अधिवक्ता हत्याकांडः अधिवक्ता कपिल पंवार की हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्राधिकारी (सीओ) छत्ता राजीव कुमार ने बताया कि हत्यारोपी सास सहित तीन को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं जीतू को बी वारंट पर आगरा लाया जाएगा। इसके लिए सोमवार को कोर्ट में प्रार्थना पत्र देंगे। उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। जीतू से अधिवक्ता की कार के बारे में पूछताछ होगी। संपत्ति के कागजात भी बरामद किए जाएंगे। यह भी पूछा जाएगा कि शिमला पंवार से कितने दिन पहले संपर्क हुआ था? इसकी तैयारी कब से कर रहे थे। मोरिन ने भी हत्याकांड के तार जोंस मिल से जुड़े होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Advocate Murder Case: Police did not find advocate car
अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
लूट के मामले में जेल गया है आरोपी जीतू 
सीओ छत्ता राजीव कुमार ने बताया कि जीतू पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आगरा के अलावा फिरोजाबाद के भी है। उसने लूट के 2015 के मामले में कोर्ट में समर्पण किया है। वहीं दूसरा आरोपी राहुल थाना हरीपर्वत से मोबाइल चोरी के मामले में जेल जा चुका है। 

पुलिस ने संपत्ति के कागजात चेक किए 
पुलिस ने बताया कि सास शिमला ने पूछताछ में बताया था कि दामाद केपी यश बेटी की संपत्ति अपने नाम कर रहा था। इस संपत्ति में उनका भी पैसा लगा था। इस पर ध्यान नहीं दे रहा था। इससे वह नाराज थीं। पुलिस ने उनसे संपत्ति के बारे में पूछताछ की। इसके बाद संपत्ति के कागजात चेक किए जा रहे हैं। यह देखा जा रहा है कि कब खरीदी गईं और किसमें कितना पैसा दिया गया। 
विज्ञापन
Agra Advocate Murder Case: Police did not find advocate car
अधिवक्ता की हत्या आरोपी सास - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल बनेंगी साक्ष्य 
पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद जीतू अधिवक्ता की सास से मिलने गया था। इसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गया है। इसमें सास से बात करता नजर आ रहा है। कार के जोन के सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं। वहीं शिमला और जीतू के बीच कई दिन से बात चल रही थी। अब पुलिस ने दोनों की कॉल डिटेल निकलवाई है। यह भी अहम साक्ष्य बनेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed