{"_id":"6a97ffa545c266e32a0135dc","slug":"armed-youths-attempted-to-enter-a-gurudwara-in-the-metropolis-jalandhar-news-c-46-1-spkl1013-111509-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: हानगर के गुरुद्वारा में हथियारबंद युवकों ने घुसने का प्रयास किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: हानगर के गुरुद्वारा में हथियारबंद युवकों ने घुसने का प्रयास किया
Wed, 02 Sep 2026 04:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 02 Sep 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग ने शोर मचाया तो भागे; सीसीटीवी में कैद हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। मंगलवार रात करीब 1:30 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कथित हथियारों के साथ घुसने का प्रयास किया। एक बुजुर्ग के विरोध और शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गए, यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
मुख्य सेवादार हरजोत सिंह लक्की ने बताया कि युवकों ने एक बुजुर्ग को धक्का देकर अंदर घुसने का प्रयास किया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर संगत नीचे पहुंची। इसके बाद युवक मोटरसाइकिल पर भाग गए। लक्की ने आशंका जताई कि युवक लूट या बेअदबी की नीयत से घुसने का प्रयास कर रहे थे। प्रबंधक कमेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और सीसीटीवी फुटेज दी है। पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन में पकड़ने का भरोसा दिया है। लक्की ने कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।