फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अधिवक्ता हत्याकांडः मासूम बेटी बोली- मैं मां की तरह पुलिस बनूंगी...

Sat, 31 Oct 2020 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 31 Oct 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Contract Killers Murdered Advocate Kapil Panwar Full Story Of Daughter
अधिवक्ता कपिल और उनकी पत्नी ममता पंवार का फाइल फोटो बच्ची के साथ - फोटो : अमर उजाला
एक साल पहले मां ममता पंवार ने साथ छोड़ दिया, अब पिता कपिल पंवार का साया सिर से उठ गया। सात साल की मासूम कन्नू की देखभाल अब दादी और बुआ कर रही हैं। मासूम को मां की मौत का तो पता था, लेकिन वह अभी पिता की मौत से अंजान थी। वह एक ही बात कह रही थी कि मां की तरफ पुलिस बनूंगी। 
Contract Killers Murdered Advocate Kapil Panwar Full Story Of Daughter
पकड़े गए सुपारी किलर - फोटो : अमर उजाला
वकील कपिल पंवार उर्फ यश (45) की हत्या उनकी सास शिमला पंवार ने तीन-चार करोड़ की संपत्ति के लिए दस लाख रुपये में तीन सुपारी किलर से कराई थी। संपत्ति वकील की इंस्पेक्टर रही दिवंगत पत्नी ममता पंवार और सास के नाम है। इसे कपिल अपने नाम करा रहे थे। सुपारी किलर जीतू यादव, राहुल और अनवर ने अंडे की भुर्जी में नशा देकर वकील को बेहोश करने के बाद कार में सीट बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की। इसके बाद लाश को इटावा के भरतना में नहर में फेंक आए थे। पुलिस ने शिमला, राहुल और अनवर की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड के खुलासे का दावा किया है।
Contract Killers Murdered Advocate Kapil Panwar Full Story Of Daughter
अधिवक्ता कपिल पंवार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जीवनी मंडी स्थित आस्था सिटी कंपाउंड निवासी कपिल मूल रूप से हापुड़ के गांव असौड़ा के थे। वह 26 अक्तूबर को लापता हुए थे। पुलिस और परिजन मान रहे थे कि उनका अपहरण हुआ है जबकि 26 को ही उनकी हत्या कर दी गई थी। 27 को शव भरतना नहर से बरामद हुआ था लेकिन शनाख्त नहीं हुई थी।

संबंधित खबर- अधिवक्ता हत्याकांड: सास ने 10 लाख रुपए देकर कराई थी हत्या, दो सुपारी किलर सहित गिरफ्तार

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Contract Killers Murdered Advocate Kapil Panwar Full Story Of Daughter
अधिवक्ता की बेटी कन्नू - फोटो : अमर उजाला
कपिल तीन भाई थे। इनमें बिरजू सिकंदराबाद और सुखवीर गांव में रहते हैं। तीन बहनों विमला, सुनीता और गीता की शादी हो चुकी हैं। मां निर्मला पत्नी बालकिशन हैं। वह नौ दिन पहले ही गांव से कपिल पंवार से मिलने आई थीं। उन्होंने मां को फोन करके बुलाया था। 
विज्ञापन
Contract Killers Murdered Advocate Kapil Panwar Full Story Of Daughter
कपिल की सात साल की बेटी कन्नू - फोटो : अमर उजाला
कपिल की सात साल की बेटी कन्नू है। वह सेंट पैट्रिक्स जूनियर स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती है। कन्नू पिता की मौत के बाद से अपनी दादी के पास ही थी। उसे किसी ने ठीक से बताया नहीं था कि अब पिता नहीं रहे। पूछने पर उसने यही कहा कि मां की मौत हो गई है। वह मां की तरह पुलिस बनना चाहती है। आखिरी बार पिता घर से गए थे तो वह खेल रही थी। उसे पड़ोस की महिला अपने घर में पढ़ा रही थी। दादी का कहना था कि बेटी को अपने गांव लेकर जाएंगे, जिससे उसकी देखभाल कर सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed