फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजनगरी की बेटियों में बढ़ रहा क्रिकेट का क्रेज, दीप्ति-पूनम को रोल मॉडल मान लगा रहीं चौके-छक्के

Thu, 06 Jun 2019 04:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Jun 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
cricketers poonan yadav Deepti Sharma role model for girl players of agra
क्रिकेटर्स पूनम यादव, दीप्ति शर्मा
जहां एक तरफ इंग्लैंड में क्रिकेट विश्व कप 2019 हो रहा है, दूसरी तरफ इस खेल के प्रति युवाओं में दीवानगी भी बढ़ती जा रही है। ताजनगरी की बेटियां भी इसमें पीछे नहीं हैं। क्रिकेट कैंपों में लड़कियों का अनुपात बढ़ा है। शहर में लगने वाले मुख्य पांच कैंपों में इस बार लड़कियों की संख्या पिछले साल की तुलना में 70 प्रतिशत बढ़ी है। इनके लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य पूनम यादव और दीप्ति शर्मा रोल मॉडल हैं।  
cricketers poonan yadav Deepti Sharma role model for girl players of agra
नेट प्रैक्टिस करतीं खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
शहर की क्रिकेट एकेडमी में कभी-कभी आने वाली ये दोनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी युवतियों को क्रिकेट की नई बारीकियां सिखा रही हैं। पिछले साल जहां पांच क्रिकेट कैंपों में 42 युवतियां क्रिकेट की बारीकियां सीख रही थीं, वहीं इस साल यह संख्या 70 से अधिक है। 
cricketers poonan yadav Deepti Sharma role model for girl players of agra
नेट प्रैक्टिस करती खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मुख्य चयनकर्ता हेमलता काला ने बताया कि आगरा और उसके आसपास के इलाके में पूनम और दीप्ती को युवतियों ने फॉलो किया। शहर की इन दोनों बेटियों को इंडियन टीम में खेलते हुए देखने के बाद युवतियों में क्रिकेट सीखने का क्रेज काफी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
cricketers poonan yadav Deepti Sharma role model for girl players of agra
नेट प्रैक्टिस करतीं खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की महिला क्रिकेट टीम में आगरा की पांच खिलाड़ी हैं। रतनु काला, राशि कन्नौजिया, क्षमा सिंह, अंजलि सिंह, भावना राठौर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। यूपी की टीम में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी महिला क्रिकेटरों को लुभा रहा है।
विज्ञापन
cricketers poonan yadav Deepti Sharma role model for girl players of agra
भारतीय महिला क्रिकेटर पूनम यादव
शहर की महिला क्रिकेटरों का राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन आगरा से बाहर की महिला क्रिकेटरों को यहां के कैंपों में प्रशिक्षण लेने के लिए आकर्षित कर रहा है। मुरादाबाद की रहने वाली अंजू रानी प्रजापति आगरा में रहकर क्रिकेट सीख रही हैं। फिरोजाबाद की रहने वाली कीर्ति भी यहां क्रिकेट सीख रही हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed