ब्रज और गायों का संबंध सदियों पुराना है। मान्यता है कि यहां खुद भगवान श्रीकृष्ण ने गायों की सेवा की थी। इसी श्रद्धा भाव से आज भी यहां गोवंश की सेवा की जाती है। इस बार गोसेवा का अनोखा मामला सामने आया है, जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। मथुरा की तहसील राया के गांव थना अमर सिंह में एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया, जिसके जन्म का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।
ब्रज में बछड़े के जन्म पर जश्न: तीन दिन तक मनेगा उत्सव, दावत में हजारों लोग होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:06 AM IST
सार
रविवार को तिलक रस्म का आयोजन किया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। सोमवार को बैंड-बाजों के साथ कुआं पूजन होगा। मंगलवार को गांव में दावत का कार्यक्रम भी रखा गया है। बछड़े के जन्म का जश्न तीन दिन तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन