फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना वायरस की चपेट में आया में पूरा आगरा मंडल, अब तक 99 संक्रमित

Thu, 09 Apr 2020 03:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Apr 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 pandemic update entire Agra division hit by coronavirus
आगरा जिला अस्पताल में बना आइसोलेशन वार्ड - फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस की चपेट में अब पूरा आगरा मंडल आ गया है। मंडल भर में अब तक कोरोना के 99 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें आठ मरीज ठीक भी हो गए हैं। ये सभी आगरा के रहने वाले हैं, जो मार्च महीने में संक्रमित पाए गए थे। अप्रैल के पहले सप्ताह में इन संक्रमितों में सबसे ज्यादा जमाती हैं, जो दिल्ली व अन्य शहरों से आए हैं। 
Covid-19 pandemic update entire Agra division hit by coronavirus
स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बृहस्पतिवार सुबह 19 नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 84 हो गई है। इनमें मार्च में 11 और अप्रैल के आठ दिनों में 73 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें ज्यादातर जमाती और इनके संपर्क में आए लोग हैं। संक्रमित मरीजों का इलाज सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में चल रहा है। 
Covid-19 pandemic update entire Agra division hit by coronavirus
मथुरा में कई इलाके सील किए गए - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से आए जमातियों ने मंडल के बाकी तीन जिलों की चिंता भी बढ़ा दी है। मथुरा में सोमवार को दो लोग संक्रमित मिले। इनमें एक शामली जनपद का रहने वाला जमाती है। दूसरी महिला है, जो आगरा निवासी है। उसका यहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। कोरोना के मरीज मिलने के बाद मथुरा के कई इलाके सील कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Covid-19 pandemic update entire Agra division hit by coronavirus
कई जमातियों को क्वारंटीन में रखा गया है। - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है। मंगलवार को पांच और बुधवार को एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये लोग उन चार संक्रमित जमातियों के संपर्क में आए थे, जो दिल्ली से आए हैं। जहां-जहां ये जमाती ठहरे थे, उन इलाकों को सैनिटाइज किया गया है। शहर के हॉटस्पॉट को सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Covid-19 pandemic update entire Agra division hit by coronavirus
घिरोर दुकानों और घरों को किया सैनिटाइज - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले के कस्बा घिरोर में मिले जिन चार जमातियों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पॉजिटव आई थी। उनमें तीन संक्रमित मिले हैं, जबकि एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन सभी के सैंपल जांच के लिए दोबारा भेजे गए थे। ये सभी जमाती शामली जनपद के रहने वाले हैं। 2 मार्च को मैनपुरी आए। इस दौरान अलग-अलग मस्जिदों में रुके। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed