{"_id":"5e881f4a8ebc3e78dc777966","slug":"coronavirus-in-agra-news-in-hindi-mosques-will-be-sanitized","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronvirus: आगरा में दो दिन में 33 नए मामले, कई इलाके सील, धर्मस्थल सैनिटाइज किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronvirus: आगरा में दो दिन में 33 नए मामले, कई इलाके सील, धर्मस्थल सैनिटाइज किए गए
Sat, 04 Apr 2020 09:25 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
ड्रोन से ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा शहर से देहात तक जिन मस्जिदों में जमाती ठहरे थे, उन सभी को सैनिटाइज किया गया है। इन मस्जिदों के आसपास के इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। बड़े और चौड़े रास्तों के अलावा, अब गलियों में बैरिकेडिंग की गई है। शहर में दो दिन में कोरोना के 33 मरीज मिल जाने के बाद प्रशासन ने संक्रमण को फैलाने से रोकने के लिए ये कदम उठाए हैं।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि बैरिकेडिंग के साथ ही इन इलाकों में निगरानी भी बढ़ा दी गई है। बाहर के जो जमाती संक्रमित मिले हैं उनकी रिपोर्ट उनके गृह जनपद को भी भेजी जा रही है। एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि अब पहला लक्ष्य उन लोगों की पहचान करना है जो जमातियों के संपर्क में आए। सर्विलांस टीमें गठित कर दी गई हैं।
क्वारंटीन सेंटर में जमाती
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन में मिले थे 113 जमाती
शहर में तीन दिन में कुल 113 जमाती मिले। इनमें से 28 दिल्ली मरकज से लौटे थे। इसके बाद तीन दिन में कोरोना के 33 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें कई लोग जमात से लौटे हैं या उनके संपर्क में आए। जमाती मंटोला, ताजगंज, जगदीशपुरा, शाहगंज, एमएम गेट, कोतवाली, वजीरपुरा, नाई की मंडी, सीकरी, एत्माद्दौला में मिले हैं। 24 घंटे के अंदर ही 33 मरीज मिल चुके हैं।

आगरा के भी लोग जमात में गए थे। इन्हें दो क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। दिल्ली से लौटे सभी जमाती दिल्ली रोड स्थित एक रिजोर्ट में रखे गए हैं। 19 लोग एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। अन्य को सिकंदरा के एक स्कूल में रखा गया है। जमातियों के क्वारंटीन सेंटर के बाहर पुलिस पहले से तैनात है।
विज्ञापन
ड्रोन से निगरानी
- फोटो : अमर उजाला
आजमपाड़ा और मंटोला में ड्रोन से निगरानी
पुलिस ने शुक्रवार से मंटोला और आजमपाड़ा में ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी है। जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं उनकी तस्वीरें पुलिस को मिल रहीं हैं। पुलिस इन पर केस दर्ज करेगी। यदि ये मौके से भाग गए तो तस्वीरों के जरिए इनकी पहचान कर ली जाएगी। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि ड्रोन से निगरानी लॉकडाउन का पालन कराने के लिए ही कराई जा रही है। इसे तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। माइक से चेतावनी भी दे दी गई है।