{"_id":"5f6adfbe8ebc3ee2ab6c04f0","slug":"corona-virus-samples-taken-without-ppk-kit-in-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लापरवाहीः बिना पीपीई किट पहने स्वास्थ्यकर्मी ले रहे कोरोना जांच के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाहीः बिना पीपीई किट पहने स्वास्थ्यकर्मी ले रहे कोरोना जांच के नमूने
Thu, 24 Sep 2020 09:29 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 24 Sep 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
बिना पीपीई किट पहने लिए जा रहे कोरोना जांच के नमूने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में कोरोना संक्रमण के खतरे के बाद भी स्वास्थ्यकर्मी बिना पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स (पीपीई किट) पहने जांच के लिए नमूने ले रहे हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके बाद भी स्वास्थ्यकर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। स्थिति यह है कि जांच शिविर भी खुले में लगाए जा रहे हैं। शिविर में भी नियमों का उल्लंघन हो रहा है। न तो सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है, न ही मास्क के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अमर उजाला की टीम की पड़ताल में कुछ ऐसी ही स्थिति नजर आई। मंगलवार को लैब टेक्नीशियन नमूना लेते वक्त कोरोना के खतरे के प्रति बेपरवाह नजर आए।
सीमओ कार्यालय में बिना पीपीई किट पहने नमूने लेता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
सीएमओ कार्यालय
शहर के क्रिश्चियन तिराहे के पास ही सीएमओ कार्यालय स्थित है। यहां तेज धूप में बाजार आने-वाले लोग कार्यालय में पेड़ों के नीचे और टिनशेड में आकर बैठ जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां टिनशेड में ही कोरोना संक्रमण की पिछले कुछ दिनों से जांच करा रही है। मंगलवार को भी यहां एलटी (लैब टेक्नीशियन) खुले में बिना पीपीई किट के संदिग्धों की जांच के लिए नमूने लेते हुए नजर आए।
ये भी पढ़ें- आगरा में कोरोना: 119वीं मौत, 127 नए मरीज मिले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5100 पार

जिला अस्पताल में बिना पीपीई किट पहने नमूने लेता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल
जिला अस्पताल के इंडोर वार्ड में प्रत्येक कक्ष में 10 बेड हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से सभी बेड फुल हैं। मंगलवार को यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम वार्ड के अंदर ही लक्षण दिखने वाले मरीजों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान न तो पास के बेडों पर लेटे अन्य मरीजों के स्वास्थ्य का ख्याल था, न ही एलटी खुद ही सुरक्षा किट पहने हुए थे। स्वास्थ्य विभाग की इस प्रक्रिया पर यहां भर्ती अन्य मरीजों के तीमारदारों ने विरोध भी जताया।

शहर कोतवाली में बिना पीपीई किट पहने नमूने लेतीं महिला कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली
कोतवाली में प्रतिदिन सैकड़ों लोग शिकायतों के लिए पहुंचते हैं। यहां भी पेड़ के नीचे जहां लोग बैठे रहते हैं, वहीं पर कुर्सी डालकर खुले में संदिग्धों के नमूने लिए जा रहे हैं। इससे यहां आने वाले लोगों में भी कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ रही है। न तो कोतवाली पुलिस इस ओर ध्यान दे रही है और न ही स्वास्थ्यकर्मी। यहां थाना समाधान दिवस के दौरन एलटी बिना किट के ही संदिग्धों के नमूने लेते हुए देखी गईं।

डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
- फोटो : अमर उजाला
खुद की सुरक्षा का रखें ख्याल
कोरोना वायरस का शिकार कोई भी हो सकता है। जांच के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। शासन की ओर से तय गाइडलाइन के हिसाब से ही संदिग्धों के नमूने लें। नियमों का पालन करने के लिए सभी को चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद अगर कोई नियमों का उल्लंघन करेगा तो फिर कार्रवाई की जाएगी। डॉ. एके पांडेय, सीएमओ