{"_id":"5eb1597cb8b8c1648822fa67","slug":"corona-virus-live-update-in-mainpuri-first-death-of-youth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में कोरोना वायरस से पहली मौत, 72 घंटे के लिए सील किया जनपद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में कोरोना वायरस से पहली मौत, 72 घंटे के लिए सील किया जनपद
Wed, 06 May 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 06 May 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम व एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में कोरोना वायरस से पहली मौत हो गई। पंजाबी कॉलोनी निवासी युवक ने सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट मौत के बाद आई। प्रशासन ने युवक के परिजनों को क्वारंटीन किया है। वहीं पंजाबी कॉलोनी सहित एक किलोमीटर का क्षेत्र सील कर दिया है। 72 घंटे के लिए जिले को भी पूरी तरह से लॉकडाउन किया गया है। मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवक फर्रुखाबाद में विधि का छात्र था। उसे पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था।
पंजाबी कॉलोनी में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की शाम हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सैफई में युवक को भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने उसका कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजा। रविवार की रात युवक की मौत हो गई। मंगलवार सुबह युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जानकारी होते ही पंजाबी कॉलोनी सहित एक किलोमीटर का क्षेत्र सील कर दिया गया। वहीं युवक के पिता, मां व भाई को भोगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर भेजा गया।
पुलिस ने सील की पंजाबी कॉलोनी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना से युवक की मौत के बाद जिला प्रशासन उसकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रहा है। प्रशासन इस बात की जानकारी करने में जुटा है कि युवक को कोरोना कैसे हुआ। सूत्रों के अनुसार युवक का मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाया गया है। जिला प्रशासन ने युवक के पिता का फोन भी कब्जे में लिया है। युवक की कोरोना से मौत के बाद माता, पिता और भाई सहित कुल 40 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए। सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) डॉ. एके पांडेय नवोदय विद्यालय भोगांव पहुंचे। क्वारंटीन हाउस की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने क्वारंटीन लोगों की विशेष देखभाल के निर्देश दिए। डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि 38 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें होम क्वारंटीन के लिए घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बंद कराई पैथोलॉजी
- फोटो : अमर उजाला
पंजाबी कॉलोनी निवासी युवक तीन मई को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार से पीड़ित होने पर पहुंचा था। यहां उसे डॉ. जेजे राम, डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने उपचार दिया था। करीब दो घंटे तक युवक जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रुका था। सैफई में युवक की मौत की सूचना जैसे ही मंगलवार को जिला अस्पताल प्रशासन को मिली, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सागर ने मरीज के संपर्क में आने वालों की जांच कराई और डॉ. जेजे राम, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित 13 के स्टाफ को स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन किया गया। सभी के सैंपल भी जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए हैं।
सैफई में जिस युवक की मौत हुई है उसे दो घंटे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार दिया गया था। इसे देखते हुए दो डॉक्टर सहित जिला अस्पताल के 13 स्वास्थ्यकर्मियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी को जांच रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटीन किया गया है। डॉ. आरके सागर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
सैफई में जिस युवक की मौत हुई है उसे दो घंटे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार दिया गया था। इसे देखते हुए दो डॉक्टर सहित जिला अस्पताल के 13 स्वास्थ्यकर्मियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी को जांच रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटीन किया गया है। डॉ. आरके सागर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
दमकल की गाड़ियों से सैनिटाइज हुई कॉलोनी
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की दोपहर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह अधिकारियों के साथ पंजाबी कॉलोनी पहुंचे। कोरोना संदिग्ध की मौत के बाद उसके घर के पड़ोस में रहने वाले लोगों की अपनी देखरेख में स्क्रीनिंग कराकर एक बार फिर पूरे एरिया को सैनिटाइज कराया। डीएम ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं परखीं। पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले युवक के संबंध में डॉक्टरों से जानकारी जुटाई। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ से कहा मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देते समय पूरी सतर्कता बरतें। समय-समय पर इमरजेंसी वार्ड की मॉपिंग कराएं। सभी चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ एन-95 मास्क, ग्लब्स पहने रहें। मरीज को देखते समय पीपीई किट जरूर पहनें। बाद में डीएम ने बंशीगोहरा, स्टेशन रोड में पैदल भ्रमण किया। लोगों से कहा बीमारी की गंभीरता को समझें। सड़कों पर थूकने वालों से अब पुलिस जुर्माना वसूल करेगी। डीएम के साथ एसपी अजय कुमार पांडेय, सीएमओ एके पांडेय, एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय मौजूद रहे।