{"_id":"5df70abc8ebc3e87b84dd8e4","slug":"cook-did-not-make-mid-day-meal-when-sc-student-cut-potatoes-in-school-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: अनुसूचित जाति की छात्रा ने आलू काटे तो रसोइया ने नहीं बनाया मिड-डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: अनुसूचित जाति की छात्रा ने आलू काटे तो रसोइया ने नहीं बनाया मिड-डे मील
Mon, 16 Dec 2019 12:33 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
मिड-डे मील बनाते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के प्राथमिक विद्यालय चितायन में शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां अनुसूचित जाति की छात्रा द्वारा आलू काटे जाने पर स्कूल में कार्यरत दोनों रसोइया बिना मिड-डे मील तैयार किए चली गईं। इसका खुलासा तब हुआ, जब अमर उजाला ने छात्राओं द्वारा मिडडे मील बनाने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
मिड-डे मील बनाते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को बीएसए के आदेश पर विद्यालय खोला गया। खंड शिक्षाधिकारी ने पहुंचकर मामले की जांच की। जो तथ्य सामने आया वो बेहद चौंकाने वाला था। अनुसूचित जाति की छात्रा द्वारा आलू काटे जाने पर स्कूल में कार्यरत दोनों रसोइया बिना मिड-डे मील तैयार किए चली गईं थीं।
अमर उजाला ने प्रकाशित की खबर
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को प्राथमिक विद्यालय चितायन में छात्र-छात्राओं को मिड-डे मील बनाते हुए देखा गया था। इसका वीडियो पर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अमर उजाला ने इस प्रमुखता को खबर प्रकाशित किया। अमर उजाला की खबर का अफसरों ने लिया संज्ञान। अवकाश होने के बाद भी रविवार को जांच के लिए विद्यालय खुलवाया गया। खंड शिक्षाधिकारी सर्वेश यादव ने पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका और रसोइयों से पूछताछ करते अफसर
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षिका प्रियंका, रसोइया कमलेश, सुशीला और बच्चों से पूछताछ की गई। बच्चों ने बताया कि रसोइया के बिना खाना बनाए चले जाने पर वह लोग खाना बनाने लगे थे। बीईओ सर्वेश यादव ने शिक्षिका और दोनों रसोइयों के लिखित में बयान लिए हैं। खंड शिक्षाधिकारी का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है, बेसिक शिक्षाधिकारी के निर्देश पर पूरे मामले की जांच की है। जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंपी जाएगी। इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रसोइया
- फोटो : अमर उजाला
रसोइया कमलेश देवी और सुशीला खाना बनाते समय वापस चली गई थीं। मामले ने तूल पकड़ा तो रविवार को इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रियंका ने रसोइया कमलेश से फोन पर स्कूल से जाने का कारण पूछा। रसोइया कमलेश देवी ने बताया कि सब्जी बनाते समय अनुसूचित जाति की एक छात्रा ने आलू काटे थे, इसलिए उन्होंने खाना नहीं बनाया।