फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेरहम मां: बुखार की दवा बताकर दो बेटियों संग खाया जहर, तीसरी बेटी ने कर दिया था मना, महिला और एक बेटी की मौत

Tue, 14 Feb 2023 02:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 02:57 PM IST
विज्ञापन
Consumed poison with two daughters as medicine for fever woman and one daughter died in mathura
मृतक मां-बेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के सौंख में गृहक्लेश के चलते एक मां ने वो कदम उठाया, जिसका किसी को अंदाजा भी नहीं था। उसने जहरीले पदार्थ को खांसी और बुखार की दवाई बताकर दो बेटियों को खिला दी, जबकि एक बेटी ने दवाई खाने से इंकार कर दिया। इसके बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। एकसाथ तीनों की हालत बिगड़ते देख परिवार के लोगों को होश उड़ गए। तत्काल ही तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मां और एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। विवाहिता सहित एक बेटी की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन परिवार के लोगों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया।


ये भी  पढ़ें -  कासगंज की छात्रा से प्यार: वैलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार करने बंगाल से आया इमरान, पहुंच गया हवालात
Consumed poison with two daughters as medicine for fever woman and one daughter died in mathura
मृतक बेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
थाना मगोर्रा के गांव आजल निवासी विवाहिता नीरज देवी (35) पत्नी उदयवीर सिंह ने सोमवार की देर शाम करीब 8 बजे गृहक्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके बाद बेटी ज्योति और गुंजन को खांसी व बुखार की दवाई बताकर खिला दी। बेटी जिया ने दवाई को खाने से मना कर दिया।
Consumed poison with two daughters as medicine for fever woman and one daughter died in mathura
मृतका का घर - फोटो : अमर उजाला
एक घंटे बाद जब विवाहिता सहित दोनों बेटियों को उल्टियां होने लगीं, तो परिजनों को लगा की तबीयत खराब हो गई है। परिजनों ने विवाहिता सहित दोनों बेटियों को उपचार के लिए केएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Consumed poison with two daughters as medicine for fever woman and one daughter died in mathura
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे विवाहिता और 6 वर्षीय बेटी गुंजन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि ज्योति की हालत गंभीर बताई जा रही है। मां बेटी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Consumed poison with two daughters as medicine for fever woman and one daughter died in mathura
गांव पहुंची पुलिस टी - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर हॉस्पिटल पहुंचे चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने घटना की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने से मना कर दिया। इस बारे में चौकी प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला और एक लड़की की मौत हुई है। मामले में पीड़ित पक्ष कोई कार्रवाई नहीं चाहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed