फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2023: कान्हा से प्रेम का इजहार करने पहुंचे भक्त, बांकेबिहारी को अर्पित किए गुलाब, देखें तस्वीरें

Tue, 14 Feb 2023 01:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 01:17 PM IST
विज्ञापन
Valentine Day 2023 Offered Flowers In Banka Bihar Mandir Vrindavan In Mathura
बांकेबिहारी को गुलाब अर्पित कर जताया प्रेम - फोटो : अमर उजाला
Valentine's Day 2023 वृंदावन में अनोखे अंदाज में मनाया गया। देश-विदेश से श्रद्धालुओं ने वैलेंटाइन डे के अवसर पर अपने आराध्य से लाड़ लड़ाया। सादगी के साथ ठाकुरजी को गुलाब अर्पित किए। वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। सैकड़ों लोग अपने परिवार के साथ बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे।


मंदिरों में उमड़ी भीड़

मंदिर परिसर में पैर रखने की जगह नहीं थी, लेकिन अपने आराध्य के दर्शन की लालसा लिए श्रद्धालु बढ़े जा रहे थे। इस दौरान मंदिर परिसर बांकेबिहारी लाल के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। वृंदावन के अन्य मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। सादगी के साथ ठाकुरजी को गुलाब अर्पित किया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

ये भी पढ़ें - वेलेंटाइन डे पर पत्नी की हत्या:  पुलिस के सामने पति ने माथे पर मारी गोली, प्रेमी संग गई थी, वापस आने पर ली जान

 
Valentine Day 2023 Offered Flowers In Banka Bihar Mandir Vrindavan In Mathura
महिला श्रद्धालु अपने लड्डू गोपाल को लेकर यहां पहुंची - फोटो : mathura news
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि मथुरा और वृंदावन उत्सवों की भूमि है। यहां वर्ष भर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। उत्सवों की इन्हीं परंपराओं के बीच अब विदेशों के भी अनेक उत्सव यहां मनाए जाने लगे हैं।
Valentine Day 2023 Offered Flowers In Banka Bihar Mandir Vrindavan In Mathura
गुलाब की खरीदारी करती महिला श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन डे का स्वरूप भी इस धार्मिक नगरी में बदल गया है। मंगलवार को कान्हा के हजारों भक्त अपने आराध्य के प्रति प्रेम का इजहार करने के लिए बांकेबिहारी मंदिर में पहुंचे। कई महिला श्रद्धालु अपने लड्डू गोपाल को लेकर यहां पहुंची। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2023 Offered Flowers In Banka Bihar Mandir Vrindavan In Mathura
ठाकुर जी के लिए गुलाब का फूल ले जाते दंपती - फोटो : अमर उजाला
भक्तों ने ठाकुरजी को पुष्प सहित अन्य वस्तुएं भेंट स्वरूप अर्पित कीं। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के अलावा ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, ठाकुर राधारमण मंदिर, राधा दामोदर, राधा श्यामसुंदर, इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
Valentine Day 2023 Offered Flowers In Banka Bihar Mandir Vrindavan In Mathura
बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
 मंदिरों के भक्तों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से शाम तक चलता रहा। वैलेंनटाइन डे पर वृंदावन के मंदिरों के पास गुलाब के फूलों की अधिक बिक्री हुई। वैसे धर्मनगरी वृंदावन में फूल व्यवसाय पर कभी मंदी नहीं आती, लेकिन वैलेंटाइन डे पर फूलों की बिक्री में लगभग 30 से 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed