{"_id":"63eb42283db5f8e1810a0510","slug":"imran-came-from-bengal-to-express-love-on-valentine-day-reached-lockup-up-kasganj-crime-news-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज की छात्रा से प्यार: वैलेंटाइन डे पर मोहब्बत का इजहार करने बंगाल से आया इमरान, पहुंच गया हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज की छात्रा से प्यार: वैलेंटाइन डे पर मोहब्बत का इजहार करने बंगाल से आया इमरान, पहुंच गया हवालात
Tue, 14 Feb 2023 01:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:41 PM IST
सार
प्रभुपार्क में छात्रा से मुलाकात के दौरान युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया, जिसके बाद पता चला कि वह बंगाल से आया है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में फेसबुक पर दो साल पहले हुई दोस्ती को वैलेंटाइन पर परवान चढ़ाने आया गैर समुदाय का युवक हवालात पहुंच गया। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं छात्रा को उसके स्कूल के प्रबंधतंत्र को बुलाकर स्कूल पहुंचवा दिया।
पश्चिम बंगाल के मालीहर नाहित दक्षिण दीनाजपुर निवासी युवक इमरान करीम की जान पहचान शहर के एक स्कूल की इंटर की छात्रा से दो साल पहले हो गई। फेसबुक पर हुई यह दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदलने लगी। युवक गुडगांव में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वैलेंटाइन पर वह अपने प्यार का इजहार करने के लिए कासगंज आया। छात्रा एवं युवक के बीच शहर के प्रभुपार्क में मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित किया गया।
युवक ने छात्रा को प्रभुपार्क में मुलाकात के दौरान एक दुपट्टा उपहार में दिया और दोंनों बातचीत करने लगे। इस बीच बजरंगदल के कार्यकर्ता प्रभुपार्क पहुंच गए। शक के आधार पर पूछताछ में युवक गैर समुदाय का निकला। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसका आधार कार्ड एवं मोबाइल चेक किए। जिससे उसका वास्तविक नाम सामने आ गया। युवक के मोबाइल में कई अन्य युवतियों के फोटो भी पाए गए।
विज्ञापन
बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने छात्रा के स्कूल में सूचना दी। इसके बाद स्कूल के प्रबंध तंत्र के लोग पहुंच गए। छात्रा को सुरक्षित स्कूल पहुंचा दिया गया। वहीं पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस प्रभुपार्क पहुंच गई। युवक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। कोतवाली के डे अफसर उपनिरीक्षक रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।