फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Constable Murder Case: सिपाही मौत मामले में नया मोड़, साथी कांस्टेबल ने खोला ऐसा राज, चौंक उठे पुलिस अफसर

Sat, 02 Jul 2022 10:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Jul 2022 10:57 AM IST
विज्ञापन
Constable murder Case New twist in constable death case fellow constable killed then hanged on fan
Constable Death - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के नौहझील थाना में तैनात सिपाही आशीष कुमार की मौत मामले में नया मोड़ आया है। आशीष ने सुसाइड नहीं किया था। उसकी हत्या की गई थी। हत्या का आरोप साथी सिपाही पर है। आरोपी साथी सिपाही ने पहले आशीष के साथ मारपीट की और फिर उसका रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। सुसाइड दिखाने के लिए सिपाही के शव को पंखे से लटकाया गया। नौहझील पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्यारोपी साथी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने साथी सिपाही के खिलाफ अनुसूचित जाति और हत्या किए जाने का मुकदमा थाना नौहझील में दर्ज कराया है। थाना नौहझील में तैनात सिपाही आशीष कुमार (25) पुत्र रविंद्र सिंह निवासी ग्राम बरावली थाना बहसूमा, मेरठ का शव 29 मई की देर रात कस्बे के रेतिया गली में विपिन पाठक के मकान में किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला था। उसके शरीर पर चोटों के निशान पिटाई की तरफ साफ इशारा कर रहे थे। 
Constable murder Case New twist in constable death case fellow constable killed then hanged on fan
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शुरूआत में पुलिस भी फूंक-फूंककर कदम रख रही थी, फिर भी पुलिस ने शक के आधार पर सिपाही रोहित धनखड़ को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो सिपाही टूट गया। 
Constable murder Case New twist in constable death case fellow constable killed then hanged on fan
आरोपी सिपाही - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मृतक सिपाही आशीष के पिता रविंद्र सिंह की तहरीर पर नौहझील पुलिस ने हत्या और अनुसूचित जाति की धारा में मुकदमा दर्ज करके आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि रोहित ने रस्सी से आशीष का गला घोंटा था। उसके बाद पंखे पर लटकाकर सुसाइड का ताना-बाना बुना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Constable murder Case New twist in constable death case fellow constable killed then hanged on fan
मृतक कांस्टेबल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में वह टूट गया। आरोपी सिपाही पुलिस की गिरफ्त में है। वारदात के समय बीयर पीने के बाद रोहित ने आशीष का मोबाइल छीन लिया था। उस वक्त सिपाही आशीष किसी जान पहचान वाली लड़की से वीडियो कॉलिंग कर रहा था। मोबाइल न देने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
Constable murder Case New twist in constable death case fellow constable killed then hanged on fan
सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पड़ोस के कमरे में रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी कुलदीप पाठक और पीयूष शर्मा के अनुसार दोनों ने कमरा बंद करके बीयर पी। इस दौरान आशीष एक युवती से मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग कर बातचीत करने लगा। इसी बीच रोहित ने आशीष का मोबाइल छीन लिया। वहीं से दोनों में रार हो गई। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed