कोख के सौदागर गिरोह की सरगना फरीदाबाद की नीलम ने दिल्ली और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भी बच्चे बेचे थे। पुलिस को यह जानकारी छह दिन की रिमांड पर लिए गए उसके सहयोगी आनंद राहुल सारस्वत से पूछताछ में मिली है। उसे लेकर पुलिस दिल्ली गई है। वहां से सिलीगुड़ी ले जाएगी। दोनों जगह इस गिरोह का बड़ा नेटवर्क बताया गया है। आरोपी राहुल ने नेपाल में बैठी सरगना अस्मिता को लेकर कई बातें बताई हैं।
{"_id":"5f0dac2cf5623a7a0b05b436","slug":"commercial-surrogacy-gang-network-spread-delhi-to-west-bengal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेपाल में बैठी सरगना, दिल्ली से बंगाल तक फैला गिरोह का जाल, ऐसे होता था 'कोख का सौदा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में बैठी सरगना, दिल्ली से बंगाल तक फैला गिरोह का जाल, ऐसे होता था 'कोख का सौदा'
Wed, 15 Jul 2020 11:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
सरगना अस्मिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी राहुल को ले जाती पुलिस (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की डॉ. नेहा भी इसी गिरोह से जुड़ी थी। बाद में अलग हो गई। आगरा पुलिस को उसकी भी तलाश है। आनंद राहुल दिल्ली का ही निवासी है। नीलम भी पहले दिल्ली में रहती थी। वहां यह गिरोह बिहार की महिलाओं को सरोगेसी के लिए तैयार करता था। इसके बाद ऐसे दंपतियों से सौदा करता था, जिनके बच्चे नहीं हो रहे होते थे।
संबंधित खबर: कौन हैं दिल्ली की डॉक्टर नेहा और मीना, जिन्हें पुलिस कर रही तलाश, अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े हैं तार
संबंधित खबर: कौन हैं दिल्ली की डॉक्टर नेहा और मीना, जिन्हें पुलिस कर रही तलाश, अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े हैं तार
कोख के सौदागर: अस्मिता, राहुल, नीलम (क्रमश:)
- फोटो : अमर उजाला
19 जून को फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने नीलम सहित पांच लोगों को पकड़ा था। उनसे तीन बच्चियां मिली थीं। इसके बाद दिल्ली निवासी आनंद राहुल सारस्वत भी पकड़ा गया। उसने बताया है कि वो दो बच्चों को सिलीगुड़ी में नेपाल निवासी गिरोह की मुख्य सरगना अस्मिता के साथियों को बेचकर आया था।
संबंधित खबर: कोख के सौदागर: सरगना नीलम का साथी गिरफ्तार, गायब बच्चों को लेकर हुआ यह खुलासा
संबंधित खबर: कोख के सौदागर: सरगना नीलम का साथी गिरफ्तार, गायब बच्चों को लेकर हुआ यह खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी आगरा बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि राहुल की रिमांड मंगलवार सुबह 10 बजे से 20 जुलाई शाम तक की है। पुलिस उसे लेकर दिल्ली और सिलीगुड़ी जाएगी। यह बड़ा गिरोह है, जिसका नेटवर्क दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और नेपाल तक फैला हुआ है। पुलिस की कोशिश पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर सभी सदस्यों की गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
कोख के सौदागर: आरोपी राहुल आनंद और नीलम
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से नेपाल भी भेजे गए बच्चे
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह के दो मुख्य अड्डे थे। एक फरीदाबाद में जिसे नीलम चला रही थी। दूसरा दिल्ली में जिसे राहुल चला रहा था। दोनों के पास एजेंट के माध्यम से दंपती आते थे। एजेंट नीलम और अस्मिता से संपर्क करते थे। वे सौदा करती थीं। नीलम सेरोगेसी के फर्जी कागजात तैयार कराती थी।
संबंधित खबर: किराये की कोख का 'शर्मनाक' सच: जन्म से पहले बच्चियों का सौदा, अंतरराष्ट्रीय गैंग लगाता है बोली