फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोख के सौदागरों को लेकर एक और खुलासा, दोगुना मुनाफा कमाने के लिए पैदा कराते थे जुड़वां बच्चे

Sat, 25 Jul 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Jul 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Commercial Surrogacy Gang case agra latest news
कोख के सौदागर: अस्मिता, राहुल, नीलम (क्रमश:) - फोटो : अमर उजाला
कोख के सौदागर गैंग का मास्टरमाइंड डॉ. विष्णुकांत और सरगना नीलम आईवीएफ सेंटर में किराये पर कोख देने वाली महिलाओं के जुड़वा बच्चे पैदा कराते थे। इससे गैंग के मास्टरमाइंड को दोगुना फायदा होता था। महिलाओं को एक ही बच्चे की रकम दी जाती थी। पुलिस की जांच में यह बात निकलकर आई है। अगली स्लाइड्स में पढ़िए इस गैंग के बारे.... कैसे होता था अबोध बच्चों का सौदा



संबंधित खबर: किराये की कोख का 'शर्मनाक' सच: जन्म से पहले बच्चियों का सौदा, अंतरराष्ट्रीय गैंग लगाता है बोली
Commercial Surrogacy Gang case agra latest news
जेल भेजे गए आरोपी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा में 19 जून को कोख के सौदागर गैंग की फरीदाबाद निवासी सरगना नीलम सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनके पास से तीन बच्चियां मिली थीं। इन बच्चियों को नेपाल बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। बाद में दिल्ली का आनंद राहुल सारस्वत पकड़ा गया। उसने रिमांड पर गैंग के मास्टरमाइंड सहित अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी थी। 


संबंधित खबर: कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
Commercial Surrogacy Gang case agra latest news
कोख के सौदागर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने सिलीगुड़ी से नर्स कल्पना और उसके पति सूरज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मई में कोख के सौदागर गैंग ने फरीदाबाद की सुनीता के दिल्ली के हॉस्प्टिल में डिलीवरी कराई थी। उसके दो लड़के हुए थे। फिर विमला देवी और रूबी की डिलीवरी कराई थी। विमला देवी के एक लड़का और एक लड़की हुई थी। रूबी के एक लड़का पैदा हुआ था।  


संबंधित खबर: कोख के सौदागरों को लेकर बड़ा खुलासा, विष्णुकांत और अस्मिता ने विदेशी दंपतियों को भी बेचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
Commercial Surrogacy Gang case agra latest news
स्थानीय सरगना नीलम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गिरफ्तार गैंग के सदस्यों से जुड़वा बच्चों के बारे में पूछताछ की। इसमें पता चला है कि बच्चों को पैदा कराने से लेकर नेपाल पहुंचाने तक के पांच लाख रुपये सरगना नीलम देती थी। गैंग को किराये पर कोख देने वाली महिलाओं को चार लाख तक दिए जाते थे। बाकी रकम अन्य सदस्यों को मिलती थी। 


संबंधित खबर: यूपी से नेपाल तक फैला है 'कोख के सौदागरों' का गिरोह, ऐसे चलता है पूरा नेटवर्क
विज्ञापन
Commercial Surrogacy Gang case agra latest news
मास्टरमाइंड डॉ विष्णुकांत की पत्नी अस्मिता - फोटो : अमर उजाला

गैंग का मास्टरमाइंड जुड़वां बच्चों को पैदा कराता था, जिससे इलाज पर खर्च कम होता था। महिलाओं को रकम भी एक ही बच्चे की दी जाती थी। एक बच्चा आठ लाख तक में बिकता था। दो बच्चों के रुपये अलग-अलग होते थे। 

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जुड़वा बच्चों को भी पैदा कराने की बात सामने आ रही है। इस पर जांच की जा रही है। गैंग के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed