{"_id":"62f0b84a165b254dba029c3e","slug":"sawan-last-somwar-2022-devotees-gathered-for-jalabhishek-of-lord-shiva-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan Somwar 2022: ताजनगरी के शिव मंदिरों में सुबह से ही उमड़ा आस्था का सैलाब, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan Somwar 2022: ताजनगरी के शिव मंदिरों में सुबह से ही उमड़ा आस्था का सैलाब, देखें तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रावली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सावन के चौथे सोमवार को शिव मंदिरों में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। रावली मंदिर के साथ शहर के सभी शिवालयों पर भक्तों की भारी भीड़ नजर आई। पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक का क्रम तड़के चार बजे से शुरू हो गया। शिव के भक्त बेलपत्र, धतूरा, शहद, घी, इत्र अर्पित करके बाबा भोलेनाथ का गुणगान किए। महाआरती के साथ ही छप्पन भोग के दर्शन भी होंगे।
रविवार को मंदिर के महंत अजय राजौरिया ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बाबा पृथ्वीनाथ का भोग लगाकर हर-हर महादेव के जयकारों के बीच आरती की गई। वहीं आज सोमवार तड़के रुद्राभिषेक और मंगला आरती के बाद चार बजे मंदिर के पट दर्शन के लिए खोल दिए गए। इसके बाद भक्तों की ओर से जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक का क्रम शुरू हो गया। शाम पांच बजे, रात आठ बजे आरती की जाएगी। शयन आरती रात 12 बजे की जाएगी, जिसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर में सोमवार शाम के समय छप्पन भोग की झांकी भी सजाई गई।
2 of 5
रावली महादेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
सावन के चौथे सोमवार को ताजनगरी के प्रमुख मंदिरों में शुमार रावली मंदिर पर सुबह से ही भक्त शिव की पूजा करने के लिए उमड़ने लगे। मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद भक्तों ने जलाभिषेक किया। कैलाश महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर और बल्केश्वर महादेव आदि शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही।
3 of 5
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर मेला शुरू
- फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर महंत अजय राजौरिया, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा नेता केके भारद्वाज, बीना लवानियां, अलौकिक उपाध्याय ने पूजा अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया। उमा शंकर माहौर, वीरेंद्र श्रीवास्तव, विजय खंडेलवाल, विवेक वर्मा, अजय शर्मा, हेमंत कुमार अग्रवाल, हेमंत दीक्षित आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मेले में खिलौने, साज-सज्जा व दैनिक उपयोग के सामान, खान-पान की दुकानें रविवार की शाम से ही सजा दी गईं। बारिश के कारण कुछ दिक्कतें भी आईं। प्रशासन ने मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया है। सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार पर दो डीएफएमडी लगाई गई हैं। इसके साथ ही बेरीकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
5 of 5
रावली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सावन के अंतिम सोमवार को शहर के मंदिरों में जलाभिषेक, महाआरती, महाभोग और फिर शाम की आरती के लिए भगवान शिव का अलौकिक श्रृंगार किया गया। दिनभर मंदिर में बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।