फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिसमस: गिरजाघरों में सजने लगीं चरनी की झांकियां, सेंट पीटर्स चर्च में लगेगी प्रदर्शनी

Sun, 22 Dec 2019 03:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 22 Dec 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
Christmas Celebration Starts in Agra
सेंटा क्लॉज की लाल पोशाक - फोटो : अमर उजाला
गिरजाघरों में प्रभु यीशु का जन्मदिवस मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। युवाओं ने गिरजाघरों में चरनी की झांकियां सजाने का काम शुरू कर दिया है। गिरजाघरों को गुब्बारों और स्टार्स से सजाया जा रहा है। युवाओं की टोलियां क्रिसमस के लिए बधाई गीतों का अभ्यास करने में जुटी हुई हैं।
Christmas Celebration Starts in Agra
स्टार्स से सजाया जा रहा गिरजाघर - फोटो : अमर उजाला
शहर के निष्कलंक महामाता गिरजाघर (सेंट पीटर्स), सेंट मेरीज गिरजाघर, सेंट हैवलॉक चर्च, सेंट पैट्रिक चर्च, सेंट पॉल्स चर्च में युवाओं ने चरनी व गोशाला की झांकियां सजाना शुरू कर दिया है। इसमें प्रभु यीशु के जन्म के समय की झांकी बनाई गई हैं। माता मरियम और चरवाहे, गाय, भेड़, बकरियों के चित्र सजाए गए हैं। 
Christmas Celebration Starts in Agra
गिफ्ट गैलरी - फोटो : अमर उजाला
सेंट पीटर्स में तीन दिन तक चलने वाली प्रदर्शनी की सजावट का काम भी शुरू हो गया है। यह प्रदर्शनी कॉलेज परिसर में लगाई जाती है। इसमें कई तरह की झांकियां और मॉडल बनाए जाते हैं। सेंट पीटर्स में मुख्य द्वार पर प्रभु यीशु का बड़ा कटआउट लगाया जाता है। इसके साथ ही गिरजाघरों में विद्युत सजावट आदि का काम भी शुरू हो गया है। गिरजाघरों के अंदर स्टार्स और गुब्बारों की सजावट की जा रही है। सर्दी की छुट्टियां होते ही मसीह समाज के युवा इन कार्यों में जुट गए हैं। दूसरी ओर, शाम को युवा कैरल सिंगिंग के लिए भी अभ्यास कर रहे हैं। प्रभु यीशु के जन्म के बधाई गीतों की संगीतमय प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas Celebration Starts in Agra
सेंटा क्लॉज मास्क - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस से तीन दिन पहले से ही लोग गिरजाघरों में फादर के सामने पाप स्वीकार संस्कार के लिए पहुंच रहे हैं। आगरा महाधर्मप्रांत के मीडिया प्रभारी फादर मून लाजरस ने बताया कि त्योहारों से पहले लोग अपनी जाने, अनजाने में की गई गलतियों के लिए क्षमा मांगते हैं और भविष्य में ऐसा नहीं करने का संकल्प लेते हैं। फादर ने बताया कि सभी गिरजाघरों में पाप स्वीकार संस्कार के लिए मसीही समाज के लोग पहुंच रहे हैं। यह सिलसिला क्रिसमस तक चलेगा।
विज्ञापन
Christmas Celebration Starts in Agra
बाजार में क्रिसमस के लिए उपहार खरीदती बच्ची - फोटो : अमर उजाला
शहर में कमला नगर, शहीद नगर, सदर बाजार, संजय प्लेस से लेकर सेंट पीटर्स रोड तक दुकानों और गिफ्ट गैलरी में क्रिसमस के सामान की बिक्री की जा रही है। क्रिसमस ट्री सजाने का सामान, घंटियां, वाल्स, स्टार्स, खेल खिलौने मिल रहे हैं। चरनी की झांकी सजाने का सामान, म्यूजिकल सेंटा की खासी डिमांड है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed