{"_id":"630d8ffd697735315209e88a","slug":"child-thief-gang-in-the-desire-of-son-bjp-councilor-bought-innocent-for-the-second-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mathura: बेटे की चाहत में भाजपा पार्षद ने दूसरी बार खरीदा था मासूम, पहले खरीदे गए बच्चे की हो गई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बेटे की चाहत में भाजपा पार्षद ने दूसरी बार खरीदा था मासूम, पहले खरीदे गए बच्चे की हो गई थी मौत
Tue, 30 Aug 2022 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 Aug 2022 09:50 AM IST
विज्ञापन
बच्चे को गोद में लिए एसपी जीआरपी, पास में खड़ी मासूम की मां
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से 23 अगस्त की रात को चोरी हुए बच्चे को हाथरस के बांके बिहारी हॉस्पिटल से चलाए जा रहे बच्चा चोर गिरोह ने उठाया था। बच्चे को मथुरा से हाथरस अस्पताल लाकर चिकित्सकीय परीक्षण कर फिरोजाबाद की भाजपा पार्षद विनीता अग्रवाल को 25 अगस्त को दो लाख में बेच दिया। पार्षद ने दूसरी बार बच्चा खरीदा था। इससे पहले खरीदे गए बच्चे की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। जीआरपी ने पार्षद के घर से बच्चे को बरामद कर डॉक्टर दंपती समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का खुलासा करते एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक
- फोटो : अमर उजाला
पार्षद विनीता अग्रवाल व उनके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल निवासी कटरा पठानान थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद को भी उठा लिया। पार्षद की एक बेटी है, लेकिन बेटे की चाहत पूरी करने के लिए उन्होंने बच्चे को खरीदा था।
सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान
- फोटो : अमर उजाला
ये हुए गिरफ्तार
दीप कुमार शर्मा निवासी नवल नगर थाना हाथरस गेट, एएनएम पूनम व उसका पति मंजीत पुत्र मानिक चंद्र निवासी मुरसान, एएनएम विमलेश पत्नी संतोष निवासी अलगर्जी हाथरस, हॉस्पिटल संचालक डॉ. प्रेमबिहारी पुत्र रमेश चंद्र निवासी गोकलधाम कॉलोनी चौबे वाले महादेव के सामने सिकंदराराऊ रोड हाथरस व उनकी पत्नी डॉ. दयावती के अलावा बच्चे को खरीदने वाली पार्षद विनीता अग्रवाल व उनके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल निवासी कटरा पठानान थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चा चोरी करके ले जाता शख्स
- फोटो : अमर उजाला
जीआरपी ने उठाए थे 15, जेल भेजे 8
जीआरपी ने पूरे मामले में 15 लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया था। यह सभी लोग कहीं न कहीं इस रैकेट के संपर्क में थे। एसपी मौहम्मद मुश्ताक ने बताया कि यह सब लोग पूछताछ के लिए उठाए थे।
विज्ञापन
बच्चे को गोद में लिए एसपी जीआरपी
- फोटो : अमर उजाला