{"_id":"5d6f5bd58ebc3e015a221857","slug":"chhatrapati-shivaji-document-will-be-see-in-mughal-museum-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योजनाः मुगल म्यूजियम में देख सकेंगे छत्रपति शिवाजी से जुड़े दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाः मुगल म्यूजियम में देख सकेंगे छत्रपति शिवाजी से जुड़े दस्तावेज
Wed, 04 Sep 2019 12:20 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
छत्रपति शिवाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल के पूर्वी गेट पर बन रहे मुगल म्यूजियम में मुगलिया वैभव के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ी चीजें और दस्तावेज भी नजर आएंगे। लखनऊ में प्रमुख सचिव पर्यटन जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगरा के पर्यटन अधिकारियों को छत्रपति शिवाजी के लिए म्यूजियम में गैलरी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इस गैलरी में छत्रपति शिवाजी के आगरा से संबंध और यहां से कैद से निकल जाने से जुड़े दस्तावेजों को प्रदर्शित किया जाएगा। 140 करोड़ रुपये की लागत से शिल्पग्राम के पास बनाए जा रहे म्यूजियम में बहुत कुछ अनूठा होगा।
tajmahal
- फोटो : tajmahal
यहां जरदोजी, मार्बल इनले कला को समर्पित सेंटर बनाने की तैयारी है, साथ ही मुगलिया इतिहास के अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ा इतिहास भी बयां किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: ताजमहल के पास बन रहे मुगल म्यूजियम का काम इस साल भी पूरा होना मुश्किल
ये भी पढ़ें: ताजमहल के पास बन रहे मुगल म्यूजियम का काम इस साल भी पूरा होना मुश्किल
मुगल म्यूजियम की निर्माणाधीन इमारत
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में छत्रपति के स्मारक को बनाने के आदेश दिए थे, जिसके बाद पर्यटन विभाग ने म्यूजियम में एक गैलरी बनाने के लिए बैठक की। हाल में पर्यटन महानिदेशक बने जितेंद्र कुमार ने पर्यटन अधिकारियों के साथ बैठक में उन प्रतिकृतियों और दस्तावेजों पर चर्चा की, जो इस गैलरी में दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्द्धन योजना के तहत प्रदेश सरकार ने ताजनगरी में हर विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन पर्यटन केंद्रों को वित्तीय मदद देने के लिए सूची मांगी है। इस योजना के तहत कोई भी धार्मिक स्थल या अन्य कोई पर्यटन स्थल, जो उपेक्षित पड़ा हो, इसके लिए योजनाएं बनाकर भेजी जा सकती हैं, जिससे वह क्षेत्र भी पर्यटन केंद्र बन सके। सचिव पर्यटन जितेंद्र कुमार ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी से आगरा के ऐसे संभावित पर्यटन केंद्रों की जानकारी मांगी है। आगरा में 9 विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां से कुल 27 केंद्रों के नाम भेजे जा सकते हैं। हर विधायक अपने क्षेत्र में तीन केंद्रों के लिए मदद हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
ताजमहल का मुख्य गुंबद
- फोटो : अमर उजाला
ताज के पूर्वी गेट पर बन रहे म्यूजियम की एक गैलरी में छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ी चीजें और दस्तावेज प्रदर्शित किए जाने की योजना है। लखनऊ में हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई है। आगरा से छत्रपति के संबंधों को गैलरी में दिखाया जाएगा। -अमित कुमार उपनिदेशक पर्यटन