फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Pooja 2020: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन, देखें लोक आस्था के महापर्व की तस्वीरें

Sat, 21 Nov 2020 03:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Chhath Pooja 2020 Devotees performed Worship At Yamuna Ghats In Agra
छठ पूजा 2020 - फोटो : अमर उजाला

लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। शनिवार तड़के ही आगरा के यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने निर्जला व्रत तोड़ा। इसी के साथ छठ पूजा का समापन हो गया। इस दौरान घाटों पर छठ मैया के गीत गूंजते रहे।   

Chhath Pooja 2020 Devotees performed Worship At Yamuna Ghats In Agra
यमुना घाट पर श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

ब्रज में चार दिवसीय छठ महापर्व की अद्भुत छटा बिखरी। विधि-विधान के साथ छठ मैया और सूर्य देव की आराधना की गई। पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना खीर का प्रसाद, तीसरे दिन अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य और चौथे दिन उदयाचलगामी (उगते) सूर्य को अर्घ्य दिया गया। 

Chhath Pooja 2020 Devotees performed Worship At Yamuna Ghats In Agra
छठ पूजा 2020 - फोटो : अमर उजाला
शनिवार तड़के ही श्रद्धालु ठेकुआ, केला, नारियल, पपीता, सेब, अनार, सिंघाड़ा, संतरा, नीबू, अदरक, कद्दू मूली आदि की टोकरी और गन्ना लेकर बल्केश्वर, रामबाग, दशहरा घाट, हाथी घाट, कैलाश घाट पर श्रद्धालु पूजन के लिए पहुंच गए। घाट के किनारे वेदी बनाकर विधि विधान से पूजा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Pooja 2020 Devotees performed Worship At Yamuna Ghats In Agra
छठ पूजा 2020 - फोटो : अमर उजाला
यमुना के पानी में खड़ी होकर व्रतियों ने उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया। सूर्य देव और छठ मैया से पुत्र की प्राप्ति, पति व पुत्र के दीर्घायु, परिवार में सुख-शांति की कामना की। पूजन के बाद ढोल-नगाड़े की धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया। घरवालों ने व्रतियों की सेवा की। शुक्रवार को पूरी रात घर में व्रतियों ने पूजा की।  
विज्ञापन
Chhath Pooja 2020 Devotees performed Worship At Yamuna Ghats In Agra
छठ पूजा 2020 - फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा के दौरान यमुना के घाटों पर छठ मैया के गीत ‘नारियल, केरवा घोउदवा, साजल नदिया किनार, सुनिहा अरज छठी मइया, बढ़े कुल-परिवार’ ‘घाट सजउली मनोहर, मइया तोरा भक्ति अपार, लिहिएं अरग हे मइया, दिहीं आशीष हजार’ गाए गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed