{"_id":"6247e4c1b0660a345968c83b","slug":"chaitra-navratri-2022-devotees-gathered-kasganj-temples","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र: भक्तों की लगी कतार मां भवानी के द्वार, विधि विधान से की गई मां शैलपुत्री की आराधना, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र: भक्तों की लगी कतार मां भवानी के द्वार, विधि विधान से की गई मां शैलपुत्री की आराधना, देखें तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:23 AM IST
सार
कासगंज के देवी मंदिरों में ब्रह्म मुहुर्त से ही पूजा करने के लिए भक्तों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
1 of 5
देवी मंदिर के बाहर भक्तों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चैत्र नवरात्र का शुभारंभ 2 अप्रैल 2022 दिन शनिवार से हो गया। पहले दिन माता शैलपुत्री की आराधना की गई। कासगंज के देवी मंदिरों में ब्रह्म मुहुर्त से ही पूजा करने के लिए भक्तों की कतारें लग गईं। इस दौरान मंदिर परिसर मातारानी के जयकारों से गुंजायमान रहे। भक्त मां के गीत गुनगुनाते दिखे तो वहीं रास्तों में भी जगह-जगह भक्ति के गीत बज रहे थे। घंटे और घड़ियालों के बीच मंदिरों में वातावरण धर्ममय बना हुआ है। घरों में भी मातारानी का पूजन अर्चन कर मनौतियां मांगी गईं।
2 of 5
देवी मंदिर के बाहर भक्तों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
नवदुर्गा के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की गई। भक्तों ने विभिन्न पूजा स्थलों पर घट कलश की स्थापना की। वहीं महिलाओं की टोलियां हाथ में जल कलश लिए मंदिरों की ओर भक्तिगीत गाती नजर आ रही थीं।
3 of 5
पूजन सामग्री खरीदतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
शहर के चामुंडा मंदिर पर श्रद्धालु भक्तों की लंबी कतारें चामुंडा मां के दर्शनों को लगी रहीं। सोरों गेट शीतला माता मंदिर, हुल्का मंदिर, बिलराम गेट पथवारी मंदिर, काली मंदिर, मालगोदाम देवी मंदिर, प्रभूपार्क चामुंडा मंदिर, दुर्गा कालौनी मंदिर सहित नगर भर के मंदिरों में पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मंदिर के बाहर सजीं दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
नवदुर्गा पर्व पर पहले दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ को देखते हुए पहले से ही व्यवस्थाएं बनाई गईं। इससे मंदिर पर देवी दर्शन में कोई बाधा न आएं। दो कतारों में भक्तों को मंदिर तक प्रवेश कराया गया।
विज्ञापन
5 of 5
देवी मंदिर के बाहर भक्तों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
भक्तों ने माता रानी की पूजा-अर्चना करने से पहले अपने घरों पर घट स्थापित किए। चौकी की स्थापना कर माता रानी की प्रतिमाओं को रखा गया। इसके बाद विधिविधान से माता की पूजा अर्चना की गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।