{"_id":"5cd0694cbdec22070c08f9e3","slug":"cbse-results-2019-student-talk-over-success-in-exam-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेधावी बोले- ज्यादा अंकों के लिए घंटों पढ़ाई जरूरी नहीं, पढ़ो उतना, आए समझ जितना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी बोले- ज्यादा अंकों के लिए घंटों पढ़ाई जरूरी नहीं, पढ़ो उतना, आए समझ जितना
Mon, 06 May 2019 10:46 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 06 May 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
सफलता का जश्न मनाते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं के परीक्षा परिणाम में एयरफोर्स स्कूल की अंकिता दत्ता जिले में अव्वल हैं। इन्होंने 98.8 फीसदी (494) प्राप्त किया है। जिले का परीक्षा परिणाम 92.24 फीसदी रहा है। जनपद में दूसरे स्थान पर चार परीक्षार्थी हैं। गायत्री पब्लिक स्कूल की श्रेया मौर्या, सचदेवा मिलेनियम स्कूल की आयुषी सिंह, ऑल सेंट्स स्कूल की मुस्कान प्रभाकर श्रीवास्तव और केंद्रीय विद्यालय नंबर-दो के सुब्रतो बनर्जी ने 98.6 फीसदी (493) अंक हासिल किया है। वहीं, तीसरे स्थान पर दो छात्राएं हैं। विजया इंटरनेशनल स्कूल की सृष्टि अग्रवाल और आर्मी पब्लिक स्कूल की पूजा मारिया ने 98.4 फीसदी (492) अंक प्राप्त किया है।
जश्न मानते छात्र छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2018 की अपेक्षा जिले का और टॉपर्स का कद बढ़ा है। गत वर्ष जिले में महज 88 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल की श्वेता सिंह और दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की ऐश्वर्या अग्रवाल ने 98 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया था।
रिजल्ट के बाद जश्न मानतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
मेधावियों ने कहा कि ज्यादा अंकों के लिए घंटों पढ़ाई जरूरी नहीं। पढ़ो उतना, आए समझ जितना। मेधावी तो यही कहते हैं। हाईस्कूल में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले मेधावियों से बात की तो सबका यही कहना था कि मन लगाकर पढ़ें और जी भर के खेलें। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में आने के बाद अमूमन पूरे साल एक जैसी दिनचर्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों के साथ छात्रा निस्ता चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
आर्केडियन पब्लिक स्कूल, नौहझील (मथुरा) की छात्रा निस्ता चौधरी ने सीबीएसई 10वीं में 99.4% अंक प्राप्त किये हैं। परीक्षा के दौरान जरूर मामूली सा बदलाव किया, लेकिन खेलकूद और मौजमस्ती कम नहीं की। पढ़ाई का तनाव दूर करने के लिए डांस, सिंगिंग, खेलकूद, ड्राइंग समेत तमाम गतिविधियां करते रहे। सोशल मीडिया के उपयोग पर मेधावी बोले कि पढ़ाई के लिए स्कूल और दोस्तों का व्हाट्स एप पर ग्रुप बना है, लेकिन फेसबुक से लगभग दूर ही रहते हैं।
विज्ञापन
सफलता पर खुशी जताते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
118 सीबीएसई के स्कूल जिले में हैं, 13,110 परीक्षार्थी दसवीं की परीक्षा में पंजीकृत थे। 12,956 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए ,154 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, 92.24 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में सफलता पाई, 90.62 फीसदी बालक उत्तीर्ण हुए हैं। 95.04 फीसदी बालिकाओं ने सफलता अर्जित की है