{"_id":"5cd01fdabdec2207272c36f0","slug":"cbse-10th-result-2019-arushi-yadav-district-topper-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cbse 10th result 2019: शिक्षक दंपती की बेटी ने किया जनपद टॉप, डॉक्टर बनने का है सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cbse 10th result 2019: शिक्षक दंपती की बेटी ने किया जनपद टॉप, डॉक्टर बनने का है सपना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 07 May 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अपने माता-पिता और भाई बहन के साथ आरूषि यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिकोहाबाद के शिक्षक दंपति की बेटी आरुषि यादव ने सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद टॉप किया है। आरुषि ज्ञानदीप इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय मां, पिता और शिक्षकों को दिया है।
2 of 5
अपने माता-पिता और भाई बहन के साथ आरूषि यादव
- फोटो : अमर उजाला
आरुषि के माता सुधा और पिता संतोष कुमार सरकारी शिक्षक हैं। पिता प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं और मां इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। आरुषि के पिता ने बताया कि बेटी प्रतिदिन सात घंटे घर पर पढ़ाई करती थी। जब भी कोई परेशानी सामने आती तो मां और पिता की सहायता लेती थी।
3 of 5
फिरोजाबाद टॉपर आरुषि यादव
- फोटो : अमर उजाला
उसका कहना है कि कभी भी शिक्षकों और माता-पिता ने उसे पढ़ाने में कोई परेशानी महसूस नहीं की। आरुषि सोशल मीडिया से दूर रही। उसके पास मोबाइल नहीं है। जब कभी सहेलियों से बात करती तो मां और पापा के फोन का प्रयोग करती है। उसका सपना डॉक्टर बनकर देश सेवा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिरोजाबाद टॉपर आरुषि यादव
आरुषि राजनीति में भी काफी रुचि रखती है। वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित है। उसको साइकिलिंग और बैडमिंटन खेलना पसंद है। आरुषि ने छात्र-छात्राओं को दैनिक पढ़ाई करने, स्कूल जाने और नियमित रूप से एकाग्र मन से पढ़ने की सलाह दी है।
विज्ञापन
5 of 5
फिरोजाबाद टॉपर आरुषि यादव
- फोटो : अमर उजाला
आरुषि के माता-पिता ने विद्यालय संचालक, प्रधानाचार्या और शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने बेटी की सफलता का श्रेय उसकी मेहनत और लगन को दिया है। उनका कहना है कि बेटी रात एक बजे तक जब सब लोग सो जाते थे, तब भी पढ़ती रहती थी। लेकिन जब भी उसने आवाज लगाई, रात में भी उसकी समस्या का समाधान किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।