आगरा के युवा कार रेसर शहान अली मोहसिन का इंडियन कार रेसिंग लीग (आईआरएल) में चयन हो गया। वह स्पीड डीमंज दिल्ली की टीम से भाग लेंगे। आईआरएल आईपीएल की तर्ज पर बनाई गई रेसिंग लीग है, जिसमें पांच शहरों की टीम होंगी। हर टीम के पास दो कार और चार ड्राइवर होंगे। इन चार ड्राइवर में एक विदेशी पुरुष, एक महिला ड्राइवर, एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय ड्राइवर और एक भारतीय राष्ट्रीय ड्राइवर का होना जरूरी है।
यहां होंगी प्रतियोगिता
ड्राइवर का चयन आईआरएल के आयोजक और टीम प्रबंधन ड्रॉ से करती है। टीम का चयन ड्राइवर के अधिकार में नहीं है। रेस करने वाली कारें वुल्फ रेसिंग इटली की होंगी। रेसिंग के चार राउंड होंगे। इनमें 19 से 20 नवंबर हैदराबाद स्ट्रीट सर्किट, 25 से 27 नवंबर चेन्नई, दो से चार दिसंबर को चेन्नई, 10 से 11 दिसंबर को हैदराबाद स्ट्रीट में होगी।
ये भी पढ़ें - Agra Crime: एटीएम का गार्ड बनकर बदला डेबिट कार्ड, निकाले 1.10 लाख रुपये
2 of 5
कार रेसर शहान अली मोहसिन
- फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद की रेस सिटी सर्किट में होगी। जिसके लिए टैंकबंद रोड को तैयार किया जा रहा है। यह भारत में पहली बार शहर की सड़कों पर रेस का आयोजन होगा। इसके लिए एफआईए द्वारा तय किए मनकों के हिसाब से सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।
3 of 5
कार रेसर शहान अली मोहसिन
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की टीम में शहान अली मोहसिन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के मिच गिल्बर्ट, फ्रांस की महिला ड्राइवर सेलिया मार्टिन और बंगलुरु के आकाश हैं। 18 वर्ष के शहान भारतीय राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियन 2021 के विजेता भी रह चुके हैं।
4 of 5
शहान अली मोहसिन
- फोटो : अमर उजाला
उनको चार बार सर्वश्रेष्ठ ड्राइवर का अवार्ड भी मिल चुका है। शहान ने बताया कि आईआरएल में रेस करने के लिए चुने जाने से वे काफी खुश हैं।
5 of 5
खिताब के साथ कार्टिंग रेसर शहान अली मोहसिन
विभिन्न देशों के ड्राइवरों के साथ भारत में रेस करना एक अलग अनुभव होगा। हैदराबाद की सड़कों पर होने वाली रेस के लिए तो में बहुत उत्साहित हूं।