फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीवर लाइन फटने से जमीन में समाई कार, चालक ने किसी तरह बचाई जान

Sat, 04 Nov 2017 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 04 Nov 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
car get down in sever drain in agra
कार - फोटो : अमर उजाला
आगरा के दयालबाग क्षेत्र में शनिवार को सुबह एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। यहां एक कालोनी के सामने रोड के नीचे बनी सीवर लाइन फट गई थी। ऐसे में एक कार सड़क में हुए गड्ढे में समा गई।
car get down in sever drain in agra
कार - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि आगरा के दयालबाग इलाके में बसी राधे ग्रीन कालोनी के सामने कुछ दिन पहले सड़क के नीचे सीवर लाइन फट गई थी। इससे वहां से गंदे पानी का रिसाव होता रहा। 
car get down in sever drain in agra
कार - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम में मामले में कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसे में सड़क में दलदल होता चला गया। शनिवार को पास में रहने वाला एक युवक अपनी वैगन आर कार से जा रहा था। उसने जैसे ही सीवर लाइन फटने वाले स्‍थान को पार किया तो गाड़ी सड़क में समाती चली गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
car get down in sever drain in agra
कार - फोटो : अमर उजाला
ड्राइवर ने मदद के लिए पुकार लगाई तो आसपास से लोग पहुंचे। लोगों ने किसी तरह युवक को बाहर निकाल लिया। इसके बाद ट्रैक्टर से कार खींचने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए फिर क्रेन मंगाई गई।
विज्ञापन
car get down in sever drain in agra
कार - फोटो : अमर उजाला
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन से कार को भी बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान लोग मामले में नगर निगम की लापरवाही पर सवाल उठाते रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed