नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में ताज नगरी में मुस्लिम इलाकों में बाजार बंद रहे। शाही जामा मस्जिद और प्रमुख मस्जिदों में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। शहरवासियों ने सुलहकुल की नगरी में अमन को कायम रखा। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी गश्त करते रहे।
2 of 8
आगरा में तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार रात को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए थे। इसके बाद संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई थी। रात में अधिकारियों ने गश्त भी। गुरुवार की रात में ही खुराफातियों को चिह्नित कर नजर रखी गई। कुछ लोगों को थाने भी लेकर आए।
3 of 8
आला अफसर लेते रहे हालात की जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह से एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ही अलग-अलग इलाकों में भ्रमण पर रहे। जामा मसजिद पर एसपी सिटी के अलावा एसपीआरए रवि कुमार, सीओ छत्ता उदयराज सिंह रहे। अतिरिक्त फोर्स लगाया गया। दोपहर में नमाज के बाद ही अधिकारी यहां से हटे।
4 of 8
एसएसपी बबलू कुमार व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जगह-जगह फोर्स तैनात की गई थी। किसी तरह के विरोध प्रदर्शन की सूचना नहीं मिली। विरोध के नाम पर हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
5 of 8
संवेदनशील क्षेत्रों में लगी अतिरिक्त फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
मंटोला के सदर भट्टी, मीरा हुसैनी, सुभाष बाजार, सदर के सुल्तानपुरा, शहीद नगर, ताजगंज के तेलीपाड़ा, तांगा स्टैंड, बिल्लोचपुरा, मेवाती नगला, गोबर चौकी, न्यू आगरा के करबला, नई आबादी, लोहामंडी के तेलीपाड़ा, सैय्यदपाड़ा, हरीपर्वत के वजीरपुरा, खंदारी, जगदीशपुरा, सिकंदरा, कोतवाली, नाई की मंडी, रकाबगंज, छत्ता, एत्माद्दौला के इसलाम नगर आदि में अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाई गई।