प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को तीसरी बार फिरोजाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित किया।
2 of 5
मुस्लिम महिला
- फोटो : अमर उजाला
योगी के कार्यक्रम में आने वाली मुस्लिम महिलाओं के बुर्के उतरवा दिए गए। कार्यक्रम स्थल के बाहर चेंकिंग करते समय महिलाओं से बुर्का उतार कर अंदर जाने के लिए कहा गया।
3 of 5
बुर्का ढूंढती महिला
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कई महिलाओं ने बुर्का उतारने से मना किया, तो पुलिसकर्मियों ने स्पष्ट कर दिया कि सुरक्षा के मद्देनजर बिना बुर्का उतारे अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
4 of 5
मुस्लिम महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
मजबूरन कई महिलाओं ने बुर्का उतार दिया। इसके बाद योगी को सुनने के लिए उन्हें अंदर जाने की इजाजत मिली। जिन महिलाओं ने नहीं उतारा उन्हें नहीं जाने दिया गया।
5 of 5
मुस्लिम महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं का बुर्का एक टेंट में रखा गया था। योगी का संबोधन खत्म होने के बाद वहां से महिलाओं ने बुर्का उठाया। बुर्का काला रंग के होने के चलते कई महिलाओं को अपना बुर्का पहचानने में दिक्कत हुई।