फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशी युवती को 'व्हाइट', देसी को 'ब्लैक' रम, कोड वर्ड से चल रहा था देह व्यापार, चैटिंग से खुला राज

Sat, 08 Feb 2020 12:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Feb 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
brokers used code words for prostitution by foreign girls in agra
विदेशी युवतियां - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी के होटलों में देह व्यापार कोड वर्ड से चल रहा था। दलालों के व्हाट्स एप चैटिंग से इसका खुलासा हुआ है। पुलिस को जो जानकारी मिली है, वो बेहद चौंकाने वाली है। गिरोह के लोग युवतियों को बुलाने के लिए अलग-अलग कोड वर्ड का इस्तेमाल करते थे। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं।    
brokers used code words for prostitution by foreign girls in agra
होटल में पकड़े गए युवक-युवतियां (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज हैवन में तीन फरवरी को छापा मारकर पुलिस ने उज्बेकिस्तान की तीन, नेपाल की एक और दिल्ली की एक युवती पकड़ी थी। दो दलाल बाग मुजफ्फर खां निवासी राहुल कुशवाहा और ताजगंज में किराए पर रहने वाला अमित गिरफ्तार किए। यह दलाल दिल्ली, मुंबई की युवती बुलाने के लिए मैसेज करते थे ब्लैक रम भेज दो, रूस, उज्बेकिस्तान और नेपाल की युवती के लिए व्हाइट रम कोड इस्तेमाल करते थे। 
brokers used code words for prostitution by foreign girls in agra
इसी होटल में पकड़ा गया देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमित के मोबाइल में फिरोजाबाद के एक ग्राहक के साथ बातचीत इस तरह है, आपको ब्लैक रम कैसी लगी? जवाब मिला शानदार। दलाल ने मैसेज किया, आप कहें तो अगली बार व्हाइट रम भिजवा दूं, बस थोड़ा पेमेंट ज्यादा लगेगा। युवतियां कई दलालों के संपर्क में रहती थीं। वे व्हाट्स एप पर ही अपनी बुकिंग सभी दलालों को भेजती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
brokers used code words for prostitution by foreign girls in agra
जांच करती पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में सामने आया है कि होटल का स्टाफ भी दलाली कर रहा था। ये लोग होटल में अकेले ठहरे लोगों से पूछते थे कि उन्हें पार्टनर की जरूरत तो नहीं है। पुलिस ने एफआईआर में होटल संचालक को भी नामजद किया है। वो फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर उससे पूछा जाएगा कि होटल के स्टाफ में कौन कौन लोग दलाली कर रहे थे।
विज्ञापन
brokers used code words for prostitution by foreign girls in agra
होटल में पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि यह एक बड़ा रैकेट हत्थे चढ़ा है। जांच में सामने आया है कि देह व्यापार व्हाट्स एप पर कोड वर्ड में चल रहा था। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed