{"_id":"5e3e627b8ebc3ee5c17364a5","slug":"police-deployed-quick-response-team-outside-taj-mahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल: 'लपका' और हॉकरों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बनाया सख्त प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल: 'लपका' और हॉकरों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बनाया सख्त प्लान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल पर पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजमहल के आसपास लपकों और हॉकरों की धरपकड़ के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। जैसे ही कोई लपका ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेट के पास आएगा, क्यूआरटी उसे पकड़कर ताजगंज थाना पुलिस को सौंप देगी। लपकों के खिलाफ अब चौथ वसूली के केस दर्ज किए जा रहे हैं। अतिक्रमण और अवैध पार्किंग रोकने की जिम्मेदारी भी क्यूआरटी को दी गई है।
2 of 6
पर्यटकों को परेशान करते लपके
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के आसपास लपके और हॉकर पर्यटकों से ठगी करते हैं। पर्यटक कई बार शिकायत कर चुके हैं। पुलिस भी अभियान चलाकर लपकों को पकड़ चुकी है, मगर लपकागीरी पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पाई। लपकाशीट भी बनाई गई थीं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसी को देखते हुए अब क्यूआरटी बनाई गई है।
3 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि क्यूआरटी को तीन जिम्मेदारी दी गई हैं। इसमें एक एसआई, चार पुरुष सिपाही और एक महिला सिपाही तैनात की गई है। पुलिसकर्मी लपकों और हॉकरों की धरपकड़ कराएंगे। उनके नाम रजिस्टर में दर्ज करेंगे। इसके अलावा अतिक्रमण रोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पार्किंग में पर्यटक को सामान बेचने की कोशिश करते हॉकर
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी का कहना है कि ताज के पास 500 मीटर के दायरे में दुकानों के बाहर बोर्ड नहीं लगाने दिए जाएंगे। इन पर क्यूआरटी काम करेगी। दुकानों के बाहर होने वाली अवैध पार्किंग पर भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
5 of 6
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पर्यटको को जबरदस्ती सामान बेचने वालों को भगाता पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के तीनों गेटों पर नए स्थान पर आठ मोर्चे लगाने का प्लान बनाया गया है। तीन-तीन मोर्चे पश्चिमी और पूर्वी गेट पर लगेंगे, जबकि दो मोर्चे दक्षिणी गेट पर लगेंगे। हालांकि पहले से भी मोर्चे लगे हुए हैं, जोकि अभी सही स्थान पर नहीं लगे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।