आगरा में अमर उजाला के अभिनव अभियान ( प्रस्तुतकर्ता सेंटर फोर एंबिशन ) ‘मां तुझे प्रणाम’ में शुक्रवार की शाम ‘तराने आजादी के’में ब्रजवासी ब्रदर्स ने देशभक्ति गीतों से समां बांधा। लिटिल चैंप फेम हेमंत ब्रजवासी ने दिल तो आखिर दिल है...से शुरुआत की। इसके बाद वंदेमातरम, सुनो गौर से दुनिया वालो, चाहे कितना जोर लगा लो, सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी..जैसे नगमों पर लोग झूमने पर ही नहीं, थिरकने और नाचने पर मजबूर हो गए।
मां तुझे प्रणाम: ब्रजवासी ब्रदर्स ने आजादी के तरानों से बांधा समां, झूम उठी ताजनगरी
2 of 9
ब्रजवासी ब्रदर्स ने देशभक्ति गीतों से समां बांधा
- फोटो : अमर उजाला
ऐ वतन, मेरे वतन आबाद रहे तू.. की प्रस्तुति पर भारत माता की जयकारों से खचाखच भरा हाल गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मी गीतों के मुखड़ों से श्रोताओं की नब्ज टटोली। इनमें हमें तुमसे प्यार कितना...भुला देना मुझे, भीगी भीगी रातें, ये बरसातें, मेरा चैन तुम, मेरी नींद तुम पर युवाओं की वाहवाही लूटी। देशभक्ति गीतों के साथ कृष्ण भक्ति के भजनों ने भी समा बांध दिया। लोग वाह- वाह कर तालियां बजाते रहे।
मां तुझे प्रणाम: ब्रजवासी ब्रदर्स ने आजादी के तरानों से बांधा समां, झूम उठी ताजनगरी
3 of 9
ब्रजवासी ब्रदर्स ने देशभक्ति गीतों से समां बांधा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद हेमंत और अजय ने बारिशों का मौसम, पिया रे पिया रे की प्रस्तुतियों से सुरों की महफिल को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। फरमाइश का दौर शुरू हुआ तो इक प्यार का नगमा है, मौजों की रवानी है... क्या हुआ तेरा वादा, होश वालों खबर क्या, बेखुदी क्या चीज है समेत कई गीतों की प्रस्तुतियां दीं। श्रोता कभी देशभक्ति तो कभी रोमांटिक और भक्ति गीतों पर झूमते और नाचते रहे।
मां तुझे प्रणाम: ब्रजवासी ब्रदर्स ने आजादी के तरानों से बांधा समां, झूम उठी ताजनगरी
4 of 9
ब्रजवासी ब्रदर्स ने देशभक्ति गीतों से समां बांधा
- फोटो : अमर उजाला
24 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म जीनियस में हेमंत ब्रजवासी ने गीत गाया है। उन्होंने वो नखरे वाली है, राधिका प्यारी है, मैया बाते करा दे मेरा ब्याह...की प्रस्तुति दी तो श्रोताओं ने जमकर ठुमके लगाए। दर्शक कुर्सियां छोड़कर मंच के सामने पहुंच गए और नाचने लगे।
मां तुझे प्रणाम: ब्रजवासी ब्रदर्स ने आजादी के तरानों से बांधा समां, झूम उठी ताजनगरी
5 of 9
ब्रजवासी ब्रदर्स ने देशभक्ति गीतों से समां बांधा
- फोटो : अमर उजाला
इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक, मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और प्रायोजकों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर की। मां तुझे प्रणाम पावर्ड बाय इंडियन ऑयल, ड्राइवन बाय हीरो, सपोर्टेड बाय कैच मसाले, महिंद्रा राइस, डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, एलआईसी और एफमेक रहे। देर रात लोग स्टेज के सामने आकर नाचते रहे।