{"_id":"60251d626c6ed21d634016d7","slug":"brave-nihal-singh-will-get-the-jeevan-raksha-padak-for-save-20-lives","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: 20 लोगों की जान बचाने वाले निहाल सिंह को मिलेगा जीवन रक्षा पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 20 लोगों की जान बचाने वाले निहाल सिंह को मिलेगा जीवन रक्षा पदक
आगरा में अपनी जान हथेली पर रखकर मौत के मुंह में फंसे लोगों को बचाने वाले निहाल सिंह को जीवन रक्षा पदक मिलेगा। आठ जुलाई 2019 को लखनऊ की अवध डिपो की जनरथ बस एत्मादपुर क्षेत्र के गांव चौगान बघेल की ठार के पास बस रेलिंग तोड़ते हुए झरना नाले में गिर गई थी। चीख पुकार सुनकर निहाल सिंह मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने पानी में कूद कर बस में फंसे 20 यात्रियों को बाहर निकाला था।
2 of 5
आगरा: झरना नाले में निहाल सिंह (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
झरना नाला बस हादसे में 29 लोगों की मौके पर ही मौत हुई थी। एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। बुधवार को निहाल सिंह के पास भारत सरकार के गृह सचिव अजय भल्ला का पत्र पहुंचा, जिसमें लिखा था, राष्ट्रपति द्वारा उन्हें जीवन रक्षा पदक दिया जाएगा, जिसे यूपी सरकार द्वारा दिया जाएगा। निहाल सिंह ने बताया कि उसे बेहद खुशी है। बहादुरी के लिए मिलने वाले इस सम्मान के लिए ग्रामीणों ने निहाल को बधाई दी।
3 of 5
आगरा बस हादसा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
थाना एत्मादपुर क्षेत्र में आठ जुलाई 2019 को यमुना एक्सप्रेसवे पर जा रही जनरथ बस अनियंत्रित होकर झरना नाले में गिर गई थी। हादसा तड़के करीब चार बजे हुआ था। बस 40 फीट गहरे नाले जा गिरी थी। इसमें पानी भर चुका था। 29 लोगों की जान जा चुकी थी। कई लोग जिंदगी के लिए छटपटा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आगरा बस हादसा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
बस के गिरने की आवाज और लोगों की चीख-पुकार सुनते ही चौगान गांव के बघेल ठार निवासी निहाल सिंह पहुंच गए थे। वह सुबह रोज खेत पर जाते हैं। इस कारण वहां थे। उन्होंने एक पल की देरी किए बगैर नाले में छलांग लगा दी। बाद में अन्य ग्रामीण और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
5 of 5
निहाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
निहाल सिंह बस का शीशा तोड़कर अंदर घुसे थे। इसके बाद गेट खोलकर यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला। निहाल की मदद से 20 लोग बस से बाहर निकले थे। ये सभी घायल थे। सबकी जान बच गई। इस बहादुरी के लिए निहाल सिंह को गणतंत्र दिवस पर पुलिस और प्रशासन ने सम्मानित किया था। अब उन्हें जीवन रक्षा पदक से नवाजा जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।