{"_id":"60695e468ebc3ecc5f0d162c","slug":"bramhotsava-rath-yatra-of-lord-godarangmannar-at-rangji-temple-vrindavan-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: चंदन के विशाल रथ पर निकले भगवान रंगनाथ, दर्शन को उमड़े भक्त, नहीं दिखा कोरोना का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: चंदन के विशाल रथ पर निकले भगवान रंगनाथ, दर्शन को उमड़े भक्त, नहीं दिखा कोरोना का डर
मथुरा के वृंदावन में श्री रंगनाथ मंदिर के 10 दिवसीय ब्रह्मोत्सव के सातवें दिन ऐतिहासिक रथ मेले का आयोजन किया गया। यह रथ मेला रविवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ। भगवान रंगनाथ चंदन की लकड़ी से बने 60 फीट ऊंचे रथ पर विराजमान होकर मंदिर से निकले। ठाकुर जी के दर्शन करने को हजारों भक्त उमड़े।
2 of 5
भगवान रंगनाथ का रथ खींचने की मची रही होड़
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण शैली के सबसे विशाल देवालय श्री रंगनाथ मंदिर के ऐतिहासिक रथ मेले में रविवार सुबह हजारों भक्त उमड़ पड़े। ठाकुर रंगनाथ 60 फीट ऊंचे रथ पर विराजमान होकर निकले। रथ यात्रा तीर्थनगरी के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं में भगवान रंगनाथ का रथ खींचने की होड़ मची रही।
3 of 5
कांच के विमान पर विराजे भगवान रंगनाथ
- फोटो : अमर उजाला
रथ मेले से पहले शनिवार को होली और फगुआ का आयोजन हुआ। इसमें ठाकुर गोदा रंगमन्नार अपने भक्तों के संग होली खेलने के लिए निकले। ठाकुरजी श्वेत वस्त्र धारण कर कांच के विमान पर विराजमान हुए। इस दौरान मंदिर परिसर रंगनाथ भगवान की जय जयकार से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भगवान रंगनाथ का रथ
- फोटो : अमर उजाला
श्री रंगनाथ मंदिर की मुख्य अधिशासी अधिकारी अनघा श्रीनिवासन ने बताया कि यह उत्सव ब्रह्मा का बनाया उत्सव है। इसीलिए इसे ब्रह्मोत्सव कहते हैं। इस उत्सव में भगवान भक्तों के बीच जाकर दर्शन देते हैं। इस बार ब्रह्मोत्सव (रथ का मेला) 29 मार्च से शुरू हुआ, जो 10 दिन तक चलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
कई भक्त बिना मास्क के दिखे
- फोटो : अमर उजाला
श्री रंगनाथ मंदिर के ब्रह्मोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं में कोरोना का डर दिखाई नहीं दे रहा है। रथ मेले में कई श्रद्धालु बिना के मास्क के दिखे। उचित दूरी का पालन भी नहीं किया गया। यह हालत तब है जब एक दिन पहले मथुरा में 51 मरीज मिले। इनमें सबसे ज्यादा 11 मरीज वृंदावन में मिले।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।