फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं तो पहले से ही बुक करा लें टिकट, इन बातों का भी रखें ध्यान

Tue, 24 Nov 2020 12:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Nov 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Book the Taj Mahal ticket before Agra visit
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल देखने आगरा आ रहे हैं तो रेल टिकट की तरह सबसे पहले ऑनलाइन टिकट बुक करा लें। कहीं ऐसा न हो यहां आएं और आपको टिकट ही न मिले। क्योंकि जब से ताजमहल की टिकट व्यवस्था में बदलाव हुआ है, तब से रोज कई पर्यटक टिकट न मिल पाने के कारण मायूस लौट जाते हैं। ताजमहल पर शनिवार-रविवार के बाद पहली बार सोमवार को भी टिकटों का गड़बड़झाला सामने आया।

Book the Taj Mahal ticket before Agra visit
ताजमहल के बाहर पर्यटकों की कतार - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को ताजमहल में केवल 3502 सैलानी आए, लेकिन टिकट पूरे 5000 बिक गए। सोमवार की दोपहर दो बजे तक शाम के स्लॉट के सभी टिकट बुक हो चुके थे। शाम को सैलानियों का आंकड़ा आया तो लपकों की कारगुजारी सामने आ गई। दोपहर दो बजे के बाद ताजमहल पर जो सैलानी पहुंचे, वह एएसआई कर्मचारियों से टिकट न मिलने पर तकरार करते हुए नजर आए।

Book the Taj Mahal ticket before Agra visit
ताजमहल पर क्यूआर कोड स्कैन करते पर्यटक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
वेबसाइट पर ताजमहल समेत स्मारकों की टिकट खरीदने की संख्या अधिकतम 20 है। कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन 20 टिकट एक बार में खरीद सकता है। इसी वजह से मुश्किलें बढ़ रही है। लपके एक बार में ही 20-20 टिकट बुक कर रहे हैं। जबकि रेलवे में एक रिजर्वेशन फॉर्म पर केवल पांच लोगों के आरक्षण की ही सुविधा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Book the Taj Mahal ticket before Agra visit
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान के मुताबिक हम लगातार यह मांग कर रहे हैं कि ऑनलाइन एक व्यक्ति को केवल पांच टिकट ही दी जाएं। बिना पहचानपत्र के कोई टिकट जारी न किया जाए। टिकट पर नाम अंकित होने की सुविधा से गेट पर लपकों से खरीदे गए टिकट से कोई प्रवेश नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
Book the Taj Mahal ticket before Agra visit
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
पहले से बुक करा लें टिकट 
- रेल टिकट की तरह सबसे पहले ताज का टिकट बुक कराएं
- दोपहर या सुबह के स्लॉट के टिकट को ऑनलाइन खरीदें
- अगर टिकट न लिया हो तो पहले ऑनलाइन स्थिति देखें
- वेबसाइट पर टिकटों का ब्योरा रीयल टाइम में चेक कर लें
- पार्किंग या साइबर कैफे से टिकट न खरीदें, शिकायत करें
- ताज का प्रवेश टिकट 50 का, मुख्य गुंबद का 200 का है
- इससे ज्यादा रकम कोई मांगे तो पुलिस से शिकायत करें
( जैसा एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया )
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed