लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

Mainpuri: विधानसभा में जहां से मिली जीत, वहां भी बुरी तरह पिछड़ गई भाजपा, इस वजह से डिंपल निकलीं आगे

ज्योत्यवेंद्र दुबे, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Dec 2022 08:12 AM IST
BJP won in assembly Bhogaon defeat in mainpuri lok sabha by-election
1 of 5
मतदाताओं का मिजाज कब बदल जाए ये किसी को नहीं पता। लोकसभा उप चुनाव में भी मैनपुरी और भोगांव विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों से भाजपा को जिताकर भेजने वाले मतदाताओं ने लोकसभा उप चुनाव में भाजपा को चित कर दिया। यहां बड़े अंतर से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। अब देखना ये है कि आगामी निकाय चुनाव में मतदाताओं का मिजाज क्या रहता है। 

नौ माह पहले फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसमें मैनपुरी सदर सीट से भाजपा ने ठाकुर जयवीर सिंह और सपा ने सिटिंग विधायक राजकुमार यादव उर्फ राजू यादव को उतारा था। परिणाम आए तो भाजपा के ठाकुर जयवीर सिंह 6766 वोट से विजेता बने। वहीं भोगांव में भी भाजपा प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री ने सपा प्रत्याशी आलोक शाक्य को 4767 वोटों से हरा दिया। मैनपुरी विधानसभा सीट पर दस साल बाद भाजपा जीती तो लोगों को लगा कि अब मैनपुरी के मतदाता भाजपा के पक्ष में हैं। लेकिन दिसंबर के प्रथम सप्ताह में ही हुए लोकसभा उप चुनाव ने ये तस्वीर बदल दी। 
BJP won in assembly Bhogaon defeat in mainpuri lok sabha by-election
2 of 5
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने मैनपुरी सदर क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 35982 वोटों से हराया। ये आंकड़ा विधानसभा में हुई जीत का लगभग आठ गुना है। वहीं भोगांव में भी सपा ने 25368 वोटों से भाजपा को हराया। विधानसभा चुनाव में हार के अंतर से ये अंतर भी लगभग छह गुना है। आखिर ऐसा क्या हुआ, जो नौ माह में ही जनता ने परिणाम बदलकर रख दिया। इसके पीछे कहीं न कहीं विकास में मैनपुरी की अनदेखी और बेरोजगारी जिम्मेदार रही। इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा। लेकिन बजाए जनता की नाराजगी को जानकार उसे दूर करने के भाजपा अलग-अलग आरोप सपा पर लगा रही है। 
 
विज्ञापन
BJP won in assembly Bhogaon defeat in mainpuri lok sabha by-election
3 of 5

निकाय चुनाव में भी नजर आएगा प्रभावी 

जिले में दस नगर निकायों के लिए चुनाव प्रस्तावित है। लोकसभा उप चुनाव के अप्रत्याशित परिणामों के बाद अब नगर निकाय चुनाव में भी इसका असर नजर आए। सपा के कार्यकर्ताओं में जीत के बाद उमंग हैं वहीं भाजपा मायूस है। इसके चलते सपा इस बार निकाय चुनाव में भी चौंका सकती है। हालांकि वास्तविकता का पता बाद में ही चल सकेगा। 
BJP won in assembly Bhogaon defeat in mainpuri lok sabha by-election
4 of 5
विज्ञापन

लोकसभा उप चुनाव में विधानसभावार मिले वोट

विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी 
डिंपल यादव, सपा-105795
रघुराज शाक्य, भाजपा- 69813
बढ़त- 35982
 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP won in assembly Bhogaon defeat in mainpuri lok sabha by-election
5 of 5
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र भोगांव

डिंपल यादव, सपा-99186
रघुराज शाक्य, भाजपा- 73818
बढ़त- 25368
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Election

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed