आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सुरक्षा ड्यूटी में 1500 सिपाही ,450 दरोगा, चार कंपनी पीएसी लगाई गई। खेरिया एयरपोर्ट से लेकर कोठी मीना बाजार तक रूफटॉप ड्यूटी लगाई गई।
घरों की छत पर फोर्स तैनात
2 of 6
रैली स्थल पर तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
कोठी मीना बाजार के आस पास रहने वाले 500 परिवारों का पुलिस ने सत्यापन किया था। जनसभा स्थल के आस पास ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी गई। वहीं नागरिकता कानून के विरोध की आशंका पर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में बुधवार रात को ही पुलिस तैनात कर दी गई।
3 of 6
एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की। पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए गए। इसके बाद अधिकारियों ने रैली स्थल को चेक किया। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
4 of 6
वीआईपी रूट पर ड्रोन से निगरानी
- फोटो : अमर उजाला
कोठी मीना बाजार के आसपास घरों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। रैली स्थल की ओर आने वाले रास्तों पर वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। आसपास के मोहल्लों में पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग के अधिकारी भी रहेंगे।
5 of 6
एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश
- फोटो : अमर उजाला
शहर में अन्य मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी फोर्स रहेगी। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए साइबर सेल को लगाया गया है। 11 पार्किंग स्थल पर भी फोर्स रहेगी। बाहर से भी पुलिस फोर्स बुलाया गया है।