फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नारियल पानी के ठेले पर पहुंचे भाजपा सांसद, तस्वीर हुई वायरल, जानिए क्या है मामला

Wed, 29 May 2019 11:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 May 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
Bjp Mp Sp Singh Baghel Share Picture Viral on Social Media
नारियल पानी विक्रेता के साथ तस्वीर खिंचाते सांसद एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट से चुने गए नवनिर्वाचित सांसद प्रो.एसपी सिंह बघेल चुनाव प्रचार के दौरान शहर के कोने कोने पर गए। चुनाव जीतने के बाद वे जनता का आभार व्यक्त करना नहीं भूले। प्रो.बघेल ने अपने प्रचार के दौरान जयपुर हाउस स्थित नारयिल पानी विक्रेता से भी समर्थन मांगा था। जीत के बाद वे जब यहां गए तो तस्वीर भी खिंचाई। उन्होंने अपने फेसबुक पर ये तस्वीर साझा की है जो तेजी से वायरल हो रही है। 
Bjp Mp Sp Singh Baghel Share Picture Viral on Social Media
नारियल पानी पीते नव निर्वाचित सांसद एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
यूपी सरकार में कबीना मंत्री प्रो.एसपी सिंह ने इस बार आगरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और संसद पहुंचे। नवनिर्वाचित सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने अपनी फेसबुक वाल पर एक फोटो शेयर किया। ये फोटो 26 मई को पोस्ट हुआ है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ये जीत ऐसे लाखों-करोड़ कार्यकर्ताओं की जीत है, जिन्होंने अपने काम को करते हुए भी भाजपा के लिए प्रचार किया। इसी विश्वास को बनाए रखना बड़ी जिम्मेदारी है।
Bjp Mp Sp Singh Baghel Share Picture Viral on Social Media
नारियल पानी विक्रेता के साथ सांसद एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। ये तस्वीर आगरा की जयपुर हाउस की है। यहां कल्लू की नारियल की ठेल है। बकौल कल्लू इस ठेल पर पूर्व मंत्री और सांसद प्रो.रामशंकर कठेरिया, दक्षिण विधानसभा से भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय तक अपने चुनावी दौरे में नारियल पानी पीने आ चुके हैं। चुनाव जीतने के बाद प्रो.बघेल यहां कार्यकर्ता से मिलना नहीं भूले और पहुंचकर फोटो खिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp Mp Sp Singh Baghel Share Picture Viral on Social Media
रामशंकर कठेरिया और एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आगरा लोकसभा सीट पर इस बार प्रो.राम शंकर कठेरिया का टिकट काट कर उन्हें इटावा भेजा था। वहीं यूपी सरकार के मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल को यहां भाजपा ने उम्मीदवार बनाया। इस सीट पर प्रो.बघेल दो लाख से अधिक वोटों से जीतकर संसद पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Bjp Mp Sp Singh Baghel Share Picture Viral on Social Media
जीत के बाद अभिवादन स्वीकार करते एसपी सिंह बघेल ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
प्रो.बघेल ने विधानसभा चुनाव टूंडला से लड़ा था। यहां से उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके बाद योगी सरकार में उन्हें कबीना मंत्री के पद सौंपा गया। प्रो. एसपी सिंह बघेल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर कई समर्थकों की तस्वीरें साझा की हैं जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed