{"_id":"62ef4bd2146d416d9b77b144","slug":"bjp-leader-wearing-gloves-cut-head-of-alive-businessman-with-a-meat-cutting-knife-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: जब काटा गया गला तो नशे में था कारोबारी, भाजपा नेता ने मांस काटने वाले छुरे से दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जब काटा गया गला तो नशे में था कारोबारी, भाजपा नेता ने मांस काटने वाले छुरे से दिया वारदात को अंजाम
Sun, 07 Aug 2022 10:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 07 Aug 2022 10:51 AM IST
विज्ञापन
Murder of Silver Businessman in Agra
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के लोहामंडी की तरकारी गली निवासी कारोबारी नवीन वर्मा की हत्या बेरहमी के साथ की गई थी। वह नेशे में था, जिसका फायदा उठाते हुए भाजपा नेता ने उसके सिर के बाल पकड़े और फिर मांस काटने वाले छुरे से उसका सिर काट दिया था। जब कारोबारी का गला काटा गया, तब वो जिंदा थे। आरोपी ने हाथों में ग्लब्स पहन रखे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खौफनाक खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि जिस कार से लाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई थी, उसकी नंबर प्लेट भी फर्जी थी। आरोपी ये नंबर प्लेट प्रतापपुरा से खरीदकर लाया था।
विलाप करते चांदी व्यापारी के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सीओ हरीपर्वत सत्य नरायन के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी टिंकू ने बताया था कि नवीन को उन्होंने बिजलीघर पर बुलाया था। उसे शराब पिलाई थी। इसके बाद कार से हाईवे पर आ गए थे। मथुरा रोड पर कार में नवीन को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी थी। इसके बाद मांस काटने वाले छुरे से गला काट दिया था। उसके कपड़े भी उतार दिए थे।
पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम के दौरान नवीन के सिर का एक्सरे कराया गया, लेकिन एक्सरे में गोली नहीं आई। गोली का कोई घाव भी नहीं था। कार में खोखा मिला था, जिससे पता चलता है गोली चली है। मगर, कहां लगी, यह पता किया जाना बाकी है। इसके लिए आरोपी की कार का तकनीकी मुआयना कराया जाएगा। आशंका है कि नवीन नशे में होने की वजह से विरोध नहीं कर सका। जिस समय नवीन का गला काटा गया, वह जिंदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक कारोबारी के घर के बाहर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी टिंकू भार्गव ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने नवीन को कार में अपनी बराबर की सीट पर बैठाया था। वह खुद कार चला रहा था। उसका साथी अनिल पीछे की सीट पर बैठा था। उसने गोली चलाई थी। यह देखकर अनिल घबरा गया। टिंकू ने उसे चुप कर दिया। कहा कि अब कुछ नहीं होगा। वह हत्या में उसका साथ दे। कार को नहीं रोका था। इसके बाद एक हाथ से बाल पकड़कर दूसरे से गला काट दिया था। पहचान छिपाने के लिए कपड़े उतार दिए थे। दोनों आरोपियों के कपड़ों पर खून भी लग गया था।
विज्ञापन
Murder of Silver Businessman in Agra
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर पकड़ा था। कार खड़ी थी। उसमें कटा सिर रखा था, जबकि लाश बाहर पड़ी हुई थी। टिंकू ने बताया था कि कुछ लोग आए थे, नवीन की हत्या करके चले गए। मगर, उसके कपड़ों पर खून लगा था। पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाया था। पुलिस के मुताबिक, कार के पास खोजी कुत्ते को पुलिस ले गई थी। मौके से बरामद छुरे को भी सुंघाया। उस समय पुलिस जीप में टिंकू भी बैठा हुआ था। खोजी कुत्ता सूंघता हुआ, टिंकू के पास पहुंच गया था।