फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चा चोरी का मामला: भाजपा ने फिरोजाबाद की पार्षद विनीता अग्रवाल को पार्टी से किया निष्कासित, खुला एक और राज

Wed, 31 Aug 2022 08:46 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 31 Aug 2022 08:46 AM IST
विज्ञापन
BJP expelled Firozabad Corporator Vinita Agarwal from the party after child stolen case
पार्षद विनीता अग्रवाल ने खरीदा था बच्चा - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद की पार्षद विनीता अग्रवाल और उनके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल को मथुरा जीआरपी ने बच्चा चोरी के मामले में जेल भेज दिया है। आरोपी दंपती को लेकर कई मामले और खुलकर सामने आ रहे हैं। मोहल्ले के लोगों के अनुसार पार्षद ने बेटी को शहर से ही एक परिवार की सहमति से गोद लिया था। वंश चलाने के लिए बेटे की चाहत ने उन्हें जेल की सलाखों तक पहुंचा दिया। उधर, प्रदेश भर में किरकिरी के बाद भाजपा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विनीता अग्रवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 


भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने पार्षद विनीता अग्रवाल के प्रतिकूल आचरण की जानकारी फिरोजाबाद महानगर इकाई की ओर से दिए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने इसकी पुष्टि की है।
BJP expelled Firozabad Corporator Vinita Agarwal from the party after child stolen case
बच्चा चोरी का मामला - फोटो : अमर उजाला
पार्षद विनीता अग्रवाल और कृष्ण मुरारी अग्रवाल को नई बस्ती निवासी एक परिवार ने तीन बेटियां होने के कारण एक बेटी को सहमति से उन्हें गोद दे दिया था। इसके बाद से कृष्ण मुरारी अग्रवाल और उनकी पत्नी बेटी का पालन-पोषण करते चले आ रहे हैं। हालांकि इसकी जानकारी काफी कम लोगों को ही थी। 
BJP expelled Firozabad Corporator Vinita Agarwal from the party after child stolen case
बच्चा चोरी करके ले जाता शख्स - फोटो : अमर उजाला
बेटी को गोद लेने के बाद वंश चलाने के लिए पार्षद विनीता अग्रवाल और कृष्ण मुरारी अग्रवाल बेटे को हासिल करना चाह रहे थे। इसी कारण उन्होंने हाथरस में स्थित अपने रिश्तेदारों के ही माध्यम से सात माह के बच्चे को खरीदा था। यह बच्चा मथुरा जंक्शन से चोरी किया गया। सात महीने पहले एक बेटे को इसी गिरोह से लिया था। उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP expelled Firozabad Corporator Vinita Agarwal from the party after child stolen case
बच्चा चोरी का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के एक और पार्षद द्वारा बेटे को गोद लिए जाने की चर्चा है। बताते हैं कि उनके द्वारा करीब डेढ़ वर्ष पहले बेटे को गोद लिया था। हालांकि उक्त पार्षद मीडिया से बात भी करने में कतराते रहे। जिस समय बेटे को गोद लेकर आए थे उसी समय पार्षद ने घर पर कार्यक्रम किया था। 
विज्ञापन
BJP expelled Firozabad Corporator Vinita Agarwal from the party after child stolen case
कृष्ण मुरारी अग्रवाल और विनीता अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
पार्षद से बेटे के बारे में किसी ने पूछा तो यह जवाब दिया कि पत्नी का प्रसव गाजियाबाद में कराया था। पुलिस की जांच इन पार्षद तक भी पहुंच सकती है। यह पार्षद भी कृष्ण मुरारी के बेहद खास हैं। यहां तक यह भी चर्चा हैं कि कृष्ण मुरारी ने जिस गिरोह से बच्चा लिया था उस गिरोह से इन्होंने भी बच्चा लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed