फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत बंद की तस्वीरें: आगरा के खंदौली में भारी बवाल, गाड़ियां तोड़ी, पथराव, लाठीचार्ज

Thu, 06 Sep 2018 11:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 06 Sep 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
bharat bandh Protesters pelted stones in khandoli agra
आगरा में बंद के दौरान बवाल - फोटो : अमर उजाला
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में बंद के दौरान आगरा के खंदौली में चार घंटे तक भारी बवाल हुआ। बंद समर्थकों ने आगरा-अलीगढ़ मार्ग, यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-जलेसर मार्ग को जाम रखा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो बंद समर्थकों ने पुलिस पर जबरदस्त पथराव कर दिया। इसमें एत्मादपुर के एसडीएम की गाड़ी भी टूट गई। उनकी गाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया।

भारत बंद की तस्वीरें: आगरा के खंदौली में भारी बवाल, गाड़ियां तोड़ी, पथराव, लाठीचार्ज

bharat bandh Protesters pelted stones in khandoli agra
आगरा में बंद के दौरान बवाल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से टकराव के बाद बंद समर्थकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर 10 कारों पर पथराव किया गया। उनके शीशे टूट गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा और क्षतिग्रस्त वाहनों को वहां से निकाला। इसके बाद प्रदर्शनकारी आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर आ गए। यहां भी उन्होंने जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस से उनका टकराव हुआ।

भारत बंद की तस्वीरें: आगरा के खंदौली में भारी बवाल, गाड़ियां तोड़ी, पथराव, लाठीचार्ज

bharat bandh Protesters pelted stones in khandoli agra
आगरा में बंद के दौरान बवाल - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। इसमें रोडवेज की 12 बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद प्रदर्शनकारी पड़ाव चौराहे पर पहुंच गए और धरना देकर बैठ गए। यहां पुलिस के बैरियर गिरा दिए। यहां भी पुलिस पर पथराव किया। दोपहर दो बजे डीआईजी लव कुमार और डीएम एनजी रवि कुमार पहुंचे। उन्होंने पैदल मार्च कराया। इसके बाद प्रदर्शनकारी घरों को चले गए। खंदौली के बाजार पूरी तरह बंद रहे। स्कूल और पेट्रोल पंप भी नहीं खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत बंद की तस्वीरें: आगरा के खंदौली में भारी बवाल, गाड़ियां तोड़ी, पथराव, लाठीचार्ज

bharat bandh Protesters pelted stones in khandoli agra
आगरा में बंद के दौरान बवाल - फोटो : अमर उजाला
बंद समर्थक हंगामा कर रहे थे। सुबह 10 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लगा रखा था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए थे। प्रदर्शनकारियों से वार्ता हुई। उन्होंने जाम खोलने से इंकार कर दिया। इसी दौरान किसी ने प्रशासन के एक अधिकारी पर टिप्पणी पर दी। लोगों का कहना है कि वो गुस्से में आ गया। इसके बाद पुलिस ने लाठी चला दी। 
विज्ञापन

भारत बंद की तस्वीरें: आगरा के खंदौली में भारी बवाल, गाड़ियां तोड़ी, पथराव, लाठीचार्ज

bharat bandh Protesters pelted stones in khandoli agra
आगरा में बंद के दौरान बवाल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के लाठी चलने के बाद ही हालात बिगड़े। बंद समर्थक भी आपा खो बैठे। उन्होंने पथराव कर दिया। इसके बाद बवाल बढ़ता चला गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस ऊपर थी। प्रदर्शनकारी वहां से नीचे आ गए थे। पुलिस वाले ऊपर से उन पर पत्थर फेंक रहे थे। वे नीचे से पुलिस पर ऊपर की तरफ पत्थर फेंक रहे थे। एक बार तो पुलिस को पीछे हटना पड़ा। अधिकारी भी रेलिंग के पीछे छिप गए। इसके बाद पुलिस ने पत्थर और तेजी से फेंके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed