फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीली पोशाक धारण कर दर्शन देंगे भगवान जगन्नाथ, प्रसाद के रूप में बांटे जाएंगे 31 कुंतल आम

Wed, 03 Jul 2019 02:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
bhagwan jagannath rath yatra will held in vrindavan on four july
मंदिर में विराजमान भगवान जगन्नाथ - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के ज्ञानगुदड़ी स्थित जगन्नाथ मंदिर में बीमारी से ठीक होने के बाद भगवान जगन्नाथ चार जुलाई को भक्तों को दर्शन देंगे। इस दौरान निकलने वाली रथयात्रा में भगवान 100 मीटर पीले कपड़े से बनी पोशाक पहनेंगे। पोशाक बनाने में कारीगर जुटे हैं।
bhagwan jagannath rath yatra will held in vrindavan on four july
वृंदावन स्थित जगन्नाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
सुबह छह बजे भगवान जगन्नाथ द्वारा भक्तों को दर्शन देने के बाद शाम चार बजे से मंदिर से जगन्नाथ रथयात्रा की शुरुआत होगी। पिछले दस दिनों से वंशी दास और मनुज दास भगवान की पोशाक बनाने में लगे हुए हैं। 
bhagwan jagannath rath yatra will held in vrindavan on four july
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पोशाक बनाने वाले कारीगर वंशी दास ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की पोशाक में 100 मीटर पीले रंग का कपड़ा, 40 मीटर बुक्रम, 40 मीटर आरकंडी, दो तरह की 30 मीटर लैस से पोशाक तैयार की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bhagwan jagannath rath yatra will held in vrindavan on four july
वृंदावन में ज्ञान गुदड़ी स्थित जगन्नाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के महंत ज्ञान प्रकाश पुरी ने बताया कि इस बार जगन्नाथ यात्रा के दौरान 31 कुंतल आम भक्तों को भगवान के प्रसाद के रूप में लुटाए जाएंगे। रथ के दोबारा मंदिर आने पर जगन्नाथ मंदिर में मेवायुक्त गर्म दूध सभी भक्तों को वितरित किया जाएगा। 
विज्ञापन
bhagwan jagannath rath yatra will held in vrindavan on four july
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पौराणिक परंपरा के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कराए गए सहस्त्रधारा स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ बीमार हो गए थे। 15 दिनों तक भगवान का जड़ी बूटियों, औषधियों से उपचार किया गया। ठीक होने के बाद भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों को दर्शन देंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed