{"_id":"5d1b64658ebc3e3cae78952e","slug":"dozen-policemen-injured-in-accident-on-yamuna-expressway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे हादसा: फर्ज के आगे अपने जख्म भूले घायल पुलिसकर्मी, शार्प शूटर को घेरे खड़े रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे हादसा: फर्ज के आगे अपने जख्म भूले घायल पुलिसकर्मी, शार्प शूटर को घेरे खड़े रहे
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
घायल पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा के नौहझील क्षेत्र में मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में घायल पुलिसकर्मी फर्ज के आगे अपने जख्म भूल गए। उनकी अभिरक्षा में सुंदर भाटी गैंग का शूटर अंकित गुर्जर था। सभी पुलिसकर्मी खून से लथपथ थे, लेकिन अपने जख्म भूलकर शार्प शूटर को घेरकर खड़े रहे। उनको डर था कि कहीं अंकित मौके का फायदा उठाकर भाग न जाए।
2 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुआ पुलिस वाहन
- फोटो : अमर उजाला
शार्प शूटर अंकित वर्ष 2016 में पेशी पर जाते वक्त पुलिस कस्टडी से भाग चुका था और उसके बाद भी कई दफा भागने के प्रयास कर चुका है। लिहाजा उसे कड़ी सुरक्षा में पेशी पर ले जाया जाता है। मंगलवार को भी एक दरोगा और 11 सिपाही उसे पेशी पर लेकर निकले थे।
3 of 5
अस्पताल में स्थानीय पुलिस की निगरानी में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेसवे पर पुलिस वैन के दुर्घटनाग्रस्त होते ही सभी के हाथ-पांव फूल गए थे। वैन में सवार सभी पुलिसकर्मी घायल थे। हादसे के बाद जब सभी ने अंकित को पुलिस की गाड़ी में देख लिया तो सांस में सांस आई। घायल पुलिसकर्मी अपने जख्म भूल गए और बदमाश को घेरकर खड़े हो गए। हादसे में अंकित को भी चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
तत्काल महाराजगंज पुलिस को सूचना दे गई। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस तो कह रही है कि आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था, जबकि बताया जा रहा है कि पुलिस वैन के चालक को नींद की झपकी आ गई थी। इसके कारण हादसा हुआ।
अंकित गुर्जर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में सुंदर भाटी गैंग का सक्रिय बदमाश है। डेढ़ साल पहले एसटीएफ ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उसके बड़े माफिया नेटवर्क को देखते महाराजगंज जेल शिफ्ट कर दिया गया था। बताया जाता है कि वो कई दफा भागने की कोशिश कर चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।